Trending

UP Election 2022: यूपी में सरकार बनाने के सपने संजो रही कांग्रेस पार्टी ! जानें क्या कहते है आंकड़े?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Jul 2021, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से अपनी तैयारियों में लग गई है। पंचायत चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर बीजेपी को टक्कर देने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष चुनाव में बुरी तरह से हार गई है। 

जिसके बाद से कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। आने वाले कुछ ही महीनों में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस और बीएसपी पहले ही इस चुनाव में अकेले उतरने की घोषणा कर चुकी है। 

सपा कुछ छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ेगी तो वहीं, भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल कई राजनीतिक पार्टियां भी बीजेपी को करारी टक्कर देने की तैयारी में लगी है। इसी बीच यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल कर सरकार बनाएगी।

‘2022 में सरकार बना रही कांग्रेस’

बीते दिन सोमवार को वृंदावन के गोविंद विहार में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, निश्चित मानिए 2022 में राज्य में कांग्रेस सरकार बना रही है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता से सीधे जुड़िए, संवाद कीजिए और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कीजिए लेकिन तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रवादी नीति के तहत हुए कार्यों की जानकारी जनता को दीजिए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कीजिए।

पिछले 1 दशक से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है कांग्रेस

बता दें, मार्च-अप्रैल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचलें तेज हो गई है। अगर यूपी की सियासत में कांग्रेस के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 1 दशक में पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव 2012 में 24 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव 2017 में मात्र 7 सीटों पर जीत हासिल हुई। ऐसे में 404 विधानसभा सीटों वाले यूपी में इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़कर कितने सीटों पर जीत हासिल करती है, यह देखने वाली बात होगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds