Bigg Boss 18: ये होंगे शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट? टॉप 5 की लिस्ट में 5वां नाम आपको चौंका देगा

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 03 नवम्बर 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 03 नवम्बर 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bigg Boss 18 Top 3 Contestant: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 (Salman Khan Show Bigg Boss 18) अपनी लोकप्रियता बढ़ा चुका है। शो को शुरू हुए एक महीना बीत चुका है। अब तक चार लोग शो से बाहर हो चुके हैं। इसी बीच शो के फिनाले से पहले टॉप तीन प्रतिभागियों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं, हालांकि फिनाले के लिए अभी समय है। वहीं, टॉप पांच में शामिल नाम भी सामने आ गया है। यह सब किसी और ने नहीं बल्कि एक ज्योतिषी ने पहले ही बता दिया है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम हैं और कौन सा उम्मीदवार सबसे कमजोर माना गया है।

और पढ़ें: Bigg Boss 18 Eviction: जिसे समझा सुतली बम वो निकला फुसका हुआ पटाखा, चौथे हफ्ते में हुआ घर से बेघर

कौन हैं टॉप 3 की लिस्ट में शामिल- Bigg Boss 18 Top 3 Contestant

सिद्धार्थ कन्नन (Siddharth Kannan) ने अपने शो में ज्योतिषी अलिफिया सैयद (Astrologer Alifya Sayed) को शामिल किया। उन्होंने बिग बॉस के प्रतिभागियों के बारे में चर्चा की और बताया कि कौन से प्रतिभागी शीर्ष तीन की सूची में शामिल हैं। अलिफिया ने प्रत्येक प्रतिभागी के बारे में सिद्धार्थ के सवालों का अलग-अलग जवाब दिया। उन्होंने बिग बॉस की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम है। इसके बाद, उन्होंने शीर्ष तीन पर चर्चा की और विवियन डीसेना, शहजादा धामी और करणवीर मेहरा का नाम उन प्रतियोगियों के रूप में लिया जो सूची में शामिल होंगे।

टॉप 5 में कौन शामिल

उन्होंने शो के टॉप फाइव कंटेस्टेंट के नाम भी बताए। ईशा सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि वह टॉप फाइव में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने शिल्पा शिरोडकर की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर उन्हें सलमान खान का समर्थन मिलता रहा तो वह टॉप 5 की लिस्ट (Bigg Boss 18 Top 5 List) में शामिल हो सकती हैं।

इन कंटेस्टेंट को बताया कमजोर

ज्योतिषी ने इनके बारे में भी बात की और गुणरत्न को कमज़ोर प्रतियोगी बताया। उन्होंने रजत दलाल, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, तेजिंदर पाल बग्गा और चुम दरंग के बारे में भी कहा कि वे लंबी रेस के घोड़े नहीं हैं। अब ये तो ज्योतिषी की भविष्यवाणी है, लेकिन हकीकत में क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा।

बिग बॉस वाइल्ड कार्ड एंट्री

एस्ट्रोलॉजर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री (Bigg Boss Wild Card Entry) के बारे में भी बात की और कहा कि वो जो भी वाइल्ड कार्ड इस घर में एंट्री करने वाला है या वाली है वो दिसंबर 6 या 9 से पहले घर से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में कहीं न कहीं ये बात शॉकिंग है।

बिग  बॉस में बचे हैं ये कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 18 में अभी चुम दारंग, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, ऐलिस कौशिक, सारा खान, अरफीन खान, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन राज, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह और रजत दलाल बचे हैं।

 और पढ़ें: Bigg Boss 18 Highlights: विवेन ने दिया चाहत को अनोर्गनाइज्ड सदस्य का टैग, बिग बॉस ने सजा देने की बजाय दे डाली बड़ी जिम्मेदारी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds