मध्य प्रदेश की राजनीति में इन 4 नेताओं का दबदबा, कांग्रेस हो या बीजेपी, हर जगह है इनके ठाठ

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों कुछ असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान वन मंत्रालय छीने जाने से नाराज हैं और इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। इस बीच भाजपा हाईकमान ने उन्हें दिल्ली तलब किया है। दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नागर सिंह चौहान से वन मंत्रालय छीनकर रामनिवास रावत को दे दिया गया। रामनिवास हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। रावत के कैबिनेट मंत्री बनने से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दूसरी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं नीता को इतना सम्मान मिला हो। इससे पहले भी मोहन यादव की कैबिनेट में रामनिवास रावत की तरफ कई ऐसे नेता हैं जिनकी कांग्रेस में भी मजबूत पकड़ थी और अब भाजपा में शामिल होने के बाद भी उनका कद बढ़ गया है।

और पढ़ें: चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के बीच कैसे हैं रिश्ते, केंद्रीय मंत्री ने बताई पूरी सच्चाई

रामनिवास रावत

छह बार कांग्रेस विधायक रह चुके रामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल की राजनीति में अहम किरदार निभाते हैं। रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए और अब वन मंत्री बनाए गए हैं। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में रावत मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Ramniwas Rawat
source: Google

गोविंद सिंह राजपूत

सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से विधायक गोविंद सिंह राजपूत भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। गोविंद सिंह को भाजपा सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया है। वे शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। अब वे मोहन यादव की कैबिनेट में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं। उन्हें कमल नाथ की सरकार में भी मंत्री बनाया गया था।

Govind Singh Rajput
Source: Google

तुलसी सिलावट

इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक तुलसी सिलावट मोहन यादव की सरकार में जल संसाधन मंत्री हैं। सिलावट शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी मंत्री थे। सिलावट 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2018 में जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो वे कमल नाथ की कैबिनेट में मंत्री रहे। तुलसी सिलावट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी हैं। उन्होंने सिंधिया का समर्थन करने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी।

Tulsi Silawat
source: Google

प्रद्युमन सिंह तोमर

ग्वालियर पूर्व से विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर मोहन यादव की कैबिनेट में मंत्री भी हैं। वे पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी रहे तोमर ने 2020 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। वे शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी मंत्री रहे और वर्तमान में मोहन यादव की कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री हैं। उन्होंने कमल नाथ सरकार में भी मंत्रालय संभाला था।

Pradyuman Singh Tomar
Source: Google

और पढ़ें: मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार में फैली दहशत, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, रंजिश का एंगल भी आया सामने!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds