Trending

#BoycottLaalSinghChaddha क्यों हुआ ट्रेंड, जानें क्या है फिल्म को बायकॉट करने की बड़ी वजह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Aug 2022, 12:00 AM

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा (Laal Singh Chaddha) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। एक समय ऐसा होता था जब उनकी फिल्म को लेकर लोगों में बेसब्री देखने को मिलती थी। लोगों में बज बना रहता था। लेकिन आज हालात ऐसे है कि उनकी अकमिंग फिल्म जो कि 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है, उसे लेकर लोगों ने बॉयकॉट की मांग कर दी है। इसी के साथ आमिर खान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। 

दरअसल, आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा इस समय नेगेटिव माहौल फेस रही है। 11 अगस्त को ये फिल्म रिलीज होगी। लेकिन इसी बीच ट्विटर पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म को ना देखने पर खूब ट्रेंड चलाया जा रहा है। तो आइए बताते है क्या है पूरा मामला और क्यों आमिर खान कि फिल्म को बायकॉट करने की मांग हो रही है।

Also Read: Boycott Laal Singh Chaddha: बायकॉट पर आमिर खान का छलका दर्द, लोगों से की ये अपील

आमिर खान कि फिल्म को लेकर लोग इसलिए नाराज है क्योकि ये मामला पुराने बयाने से जुड़ा हुआ है। अपना रोष जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा- तुम्हारी पत्नी ने कहा था भारत में रहना सुरक्षित नहीं है। तो तुम क्यों अपनी फिल्म यहां रिलीज कर रहे हो।

वहीं दूसरा यूजर लिखता है- मेरी सभी से विनती है कि अपनी मेहनत की कमाई लाल सिंह चड्ढा देखने में खर्च न करें, समय आ गया है कि इन नेपो किड्स को बायकॉट किया जाए। वहीं एक और यूजर ने लिखा- इंटरनेट कुछ नहीं भूलता। 

वहीं एक और यूजर ने लिखा- आमिर खान और करीना कपूर खान जिस बात के लिए खड़े है, उसे कभी न भूलें।

बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार आमिर खान को लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों के इतने गुस्से के बीच आमिर खान की फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगी। हालांकि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन से क्लैश होने जा रही है। दोनों फिल्मों की भिडंत 11 अगस्त देखने को मिलेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds