जब हेमा मालिनी के साथ रोमांटिक सीन करने से कतरा रहे थे नसीरुद्दीन शाह, ड्रीमगर्ल ने दी थी ये सलाह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Sep 2024, 12:00 AM | Updated: 08 Sep 2024, 12:00 AM

हेमा मालिनी उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें बॉलीवुड में सदाबहार का खिताब मिला है। 75 साल की उम्र में भी हेमा मालिनी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं जिससे उन्हें नाम और शोहरत दोनों मिली। फिलहाल वह बड़े पर्दे पर काम करती नजर आती हैं लेकिन उनकी पुरानी फिल्मों को लेकर लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ है। आज हम आपको 80 के दशक की उस फिल्म के बारे में बताएंगे जो एक बार फिर सुर्खियों में है। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘रिहाई’ की जो उस दौर के लिए काफी बोल्ड फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन अरुणा राजे ने किया था। फिल्म में हेमा मालिनी के साथ नसीरुद्दीन शाह और विनोद खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म गांवों में रहने वाली महिलाओं की जिंदगी को बयां करती है, जिनके पति रोजगार की तलाश में शहरों में जाते हैं।

और पढ़ें: दिलीप कुमार के साथ नजर आई इस एक्ट्रेस पर जिंदगी भर लगा दूसरी औरत का ठप्पा, जानें बॉलीवुड की अनसुनी कहानी

हेमा मालिनी की यह फिल्म महिला कामुकता और समाज के दोहरे मानदंडों के बारे में बात करती है। यह फिल्म उन विचारों को चुनौती देती है जो मानते हैं कि महिलाओं को पवित्र रहना चाहिए, जबकि पुरुषों को अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि हेमा अक्सर अपने सीन्स को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं और हमेशा बोल्ड फ़िल्में करने से बचती हैं, तो क्या वजह थी कि हेमा ने इस फिल्म के लिए हां कहा, आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

When Naseeruddin Shah hesitant romantic scenes with Hema Malini
source: google

इस वजह से हेमा ने भरी फिल्म के लिए हामी

एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी से इस फिल्म के बारे में बात की और इस दौरान उन्होंने इस फिल्म को करने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि वह एक महिला निर्देशक के साथ काम करना चाहती थीं। हेमा मालिनी ने आगे कहा, अरुणा राजे ने इसका निर्देशन किया था। मुझे फिल्म की कहानी भी पसंद आई। मैं एक गांव की महिलाजैसा अलग किरदार निभाना चाहती थी। मुझे यह बहुत पसंद आई। कहानी बहुत प्यारी और दिलचस्प थी, लेकिन काफी बोल्ड थी। हर तरह की भूमिका करनी चाहिए, है ना? मुझे लगता है कि एक अभिनेता के तौर पर आपको हर तरह की भूमिका करने की चुनौती लेनी चाहिए।

When Naseeruddin Shah hesitant romantic scenes with Hema Malini
Source: Google

जब हेमा के साथ रोमांटिक सीन करने में घबरा गए नसीरुद्दीन शाह

जब होस्ट ने हेमा मालिनी से नसीरुद्दीन शाह के साथ उनके एक लव सीन का जिक्र के बारे में पुछा तो हेमा मालिनी ने अपने इंटरव्यू में इस सीन से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए कहा कि फिल्म को बड़ी ही खूबसूरती के साथ बनाया गया था। वहीं नसीरुद्दीन शाह के लव मेकिंग सीन पर वह कहती हैं कि इस सीन को करते वक्त एक्टर उनके करीब जाने पर काफी घबरा गए थे। ड्रीम गर्ल ने हंसते हुए आगे कहा, ‘अच्छा है ना, इतना डर लगे तो।’

और पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन की वजह से फीका पड़ने लगा था राजेश खन्ना का स्टारडम, बिग बी के नाम से भी चिढ़ने लगे थे काका

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds