जब करण जौहर ने शाहरुख़ से किया था प्यार का इजहार!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 06 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Karan Johar Affairs in Hindi – ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे इक आग का दरिया है और डूब के जाना है. ये लाइन प्रेमी जोड़ों के लिए बोली जाती है पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहुर डायरेक्टर और प्रोडूसर करण जौहर का जो इश्क है वो नमुमकिन-सा है क्योंकि उनका प्यार है बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़. दरअसल, करण जौहर शाहरुख़ खान से प्यार करते हैं और उन्होने शाहरुख़ खान के सामने अपने प्यार का इजहार भी किया लेकिन कहा जाता है कि करण जौहर का प्यार परवान नही चढ़ा और बिना शादी के 2 बच्चों के पिता बने करण ने उन्हें भाई बना लिया.

Also Read- भारत की 10 सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्में, गदर 2 ने भी गाड़ दिए झंडे. 

लम्बे समय से शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्‍ती

बॉलीवुड में शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्‍ती काफी लम्बे समय से है और ये दोस्ती परदे पर भी नजर आई थी.  फिल्‍म DDLJ में करण जौहर शाहरुख के दोस्‍त का रोल करते हुए नजर आए और आज भी ये दोस्ती कायम है लेकिन इस दोस्ती के बीच अफवाह का बाजार भी गर्म हुआ. अफवाह फैली की करण जौहर गे हैं और वो शाहरुख खान को पसंद करते हैं.

बिना शादी के पिता बने करण 

शाहरुख खान की पत्नी गौरी है और उनके 3 बच्चे भी है तो वहीं करण जौहर भी 2 बच्चों के पिता है लेकिन करण जौहर बिना शादी के पिता बने हैं क्योंकि उनके ये दोनों बच्चे सरोगेसी जरिए हुए हैं. 2 बच्चों के पिता करण जोहर से कई बार इंटरव्यू के दौरान शाहरुख और उनके बीच क्या रिश्ता है ऐसे सवाल  किए जाते हैं और ऐसा तब से ज्यादा हुआ जब करण ने शाहरुख से प्यार का इजहार किया था.

शो में करण ने कहा था शाहरुख आई लव यू 

शाहरुख खान के टीवी गेम शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणां कौन’ में गेस्ट रूप में शामिल हुए करण जौहर ने शाहरुख से अपने प्यार का इजहार किया था. इस शो में जब शाहरुख ने करण जौहर के साथ श्रीदेवी के एक गाने पर डांस किया और इस दौरान ये दोनों काफी करीब आ गए तब करण ने कहा, ‘शाहरुख आई लव यू’. इस पर शाहरुख ने करण को गले लगा लिया.

वहीं इसके शाहरुख़ और करण (Karan Johar Affairs) के रिश्ते को लेकर कई सारी अफवाह उडी साथ ही इन दोनों के बीच अफेयर की खबर भी समाने आई जिसके बाद करण ने कई समय बाद अपने किताब में शाहरुख़ और अपने रिश्ते का खुलासा भी किया.

करण ने दी शाहरुख से अपने रिश्ते की सफाई 

करण ने कहा कि सालों से शाहरुख और मेरे रिश्ते के बारे में ऐसी अफवाहें फैल रही हैं। मैं इस सब से परेशान भी रहा। मैं एक हिन्दी चैनल के शो में शामिल हुआ था। मुझसे शाहरुख के बारे में पूछा गया। इंटरव्यू लेने वाले ने मुझसे कहा कि, ये अनोखा रिश्ता है आपका। उसने इस तरह से बोला कि मुझे सच में बहुत गुस्सा आ गया। मैंने कहा, यदि मैं आपसे कहूं कि आप अपने भाई के साथ सोते हैं तो आपको कैसा लगेगा? उसने कहा, आपका क्या मतलब है? आप मुझसे ये सब कैसे कह सकते हैं? मैं बोला, तो फिर आप मुझसे इस तरह के सवाल कैसे पूछ सकते हैं?

वहीं अब मैं इन सब बातों को गंभीरता से नहीं लेता। मेरे लिए शाहरुख पिता और बड़े भाई के समान हैं. इस तरह की अफवाहें हास्यास्पद हैं. मैं इन सब को लेकर परेशान नहीं होता हूं. लोग इस तरह की बेतुकी बातें करते रहते हैं। इसी के साथ शाहरुख के बारे में करण ने ये भी कहा कि यदि किसी का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर नहीं है, तो लोग उसे गे मान लेते हैं.

Also Read- लगातार 3 हिट देकर बनाया था रिकार्ड, लेकिन एक गलती और परदे से गायब हो गया ये सुपरस्टार.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds