उर्फी जावेद को मिल रही जान से मारने की धमकियां, अब एक्ट्रेस का RIP वाला पोस्ट हुआ वायरल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 03 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस और बेबाक अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती है। जहां एक तरफ लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। इस बीच अब उनकी डेथ की अफवाहें उड़ रही है, जिससे उर्फी काफी परेशान है।

दरअसल, उर्फी जावेद ने उदयपुर मर्डर केस को लेकर निंदा की थी। उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर कहा कि अल्लाह ने धर्म के नाम पर कभी ऐसी बर्बरता को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है। इस बीच अब उर्फी के सोसाइड कि अफवाहें वायरल हो रही है। जहां कुछ लोग उनके सुसाइड की झूठी खबरें पोस्ट के जरिये फैला रहे है।

उर्फी जावेद को मिल रही जान से मारने की धमकियां, अब एक्ट्रेस का RIP वाला पोस्ट हुआ वायरल! — NEDRICK NEWS

ऐसे में उर्फी जावेद ने पोस्ट शेयर कर चिंता जाहिर की है। शेयर किए गए पोस्ट में दिख रहा है कि दो फोटो का एक कॉलाज है। इसमें एक तरफ सुसाइड करती हुई लड़की दिख रही है और दूसरी और उर्फी जावेद की फोटो लगी है। शेयर की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- RIP उर्फी जावेद। जिसके बाद एक्ट्रेस के फेक सुसाइड पोस्ट पर, पोस्ट को शेयर करने वाले ने लिखा है कि उर्फी का मर्डर करने वाले के साथ खड़ा हूं।

उर्फी जावेद को मिल रही जान से मारने की धमकियां, अब एक्ट्रेस का RIP वाला पोस्ट हुआ वायरल! — NEDRICK NEWS

बता दें कि उर्फी जावेद ने इस पोस्ट के कमेंट शेयर करते हुए लिखा- इस दुनिया में क्या हो रहा है। मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही है। कमेंट में ही शख्स ने लिखा है कि वो मेरे मर्डर करने वालों के साथ खड़ा है। खैर, उर्फी ने अपना नाम मोस्ट सर्च्ड एशियंस वर्ल्डवाइड की लिस्ट में दर्ज कर चुकी है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस 52वें नंबर पर है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds