दीपिका पादुकोण को किसकी वजह से मिली थी ओम शांति ओम, बिना ऑडिशन के किया था साइन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 03 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम ने आते ही लोगों के दिलों पर राज किया। 2007 की इस रोमांस, ड्रामा, एक्शन, कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्म ने खूब धमाल मचाया। तो आज हम बात करेंगे 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम के बारे में। आखिर कैसे ये फिल्म दीपिका पादुकोण की झोली में आ गिरी।
कोरियोग्राफर फराह खान के निर्देशन में बनने वाली ओम शांति ओम पहली फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल और श्रेयश तलपड़े मुख्य भूमिका में थे। महज 30 करोड़ में बनी इस फिल्म ने करीब 150 करोड़ की कमाई की थी। जो कि उस काफी हिट साबित हुई।
दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका की आज बॉलीवुड की सबसे दिग्गज अभिनेत्रियों में गिनती होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर उन्हें कैसे ये फिल्म मिली थी। तो आइए शुरुआत करते है।
दीपिका पादुकोण को किसकी वजह से मिली थी ओम शांति ओम, बिना ऑडिशन के किया था साइन — NEDRICK NEWS
दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी और वो फैशन डिजाइनर वैंडेल रॉड्रिक्स दीपिका को अच्छी तरह जानते थे। दीपिका की वैंडेल से मुलाकात तब हुई थी जब वह मुंबई आईं और उन्होंने एक वर्कशॉप जॉइन की और उन्होंने दो सालों तक मिलकर काम किया। ऐसे में वैंडेल ने दीपिका की मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से कराई थी। इसी दौरान फराह खान भी अपनी नई फिल्म के लिए एक्ट्रेस की खोज में जुटी थी। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने ही दीपिका का नाम फराह खना को सुझाया था।
दीपिका पादुकोण को किसकी वजह से मिली थी ओम शांति ओम, बिना ऑडिशन के किया था साइन — NEDRICK NEWS
एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने खुलासा किया कि फिल्म की निर्देशक फराह खान ने ओम शांति ओम में शांतिप्रिया के किरदार के लिए उनका किसी भी तरह का कोई ऑडिशन नहीं लिया था। फरान खान ने सीधे उन्हें फिल्म करने के लिए साइन कर लिया गया था। इस बात पर दीपिका का कहना था कि आज भी मैं सोचती हूं कि फराह खान ने ऐसे ही कैसे मुझे ले लिया था। 
दीपिका पादुकोण को किसकी वजह से मिली थी ओम शांति ओम, बिना ऑडिशन के किया था साइन — NEDRICK NEWS
ओम शांति ओम फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज होते ही इसने तगड़ा बिजनेस किया और उस साल की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी साबित हुई। तो इस तरह से दीपिका को ओम शांति ओम फिल्म मिली। 
दीपिका पादुकोण को किसकी वजह से मिली थी ओम शांति ओम, बिना ऑडिशन के किया था साइन — NEDRICK NEWS
बता दें कि बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने काम से पहचान हासिल की है। बीते कुछ सालों में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने दुनियाभर में अपनी एक खास जगह बनाई है। अब ऐसे में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस के तौर पर भी जानी जाती है। वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म पठान है, उनके ऑपोजिट फिल्म में शाहरुख खान नजर आएंगे। रिपोर्ट से मुताबिक, दीपिका रणबीर कपूर की फिल्म ब्रहमास्त्र में कैमियो रोल में नजर आ सकती है। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म फाइटर भी खूब चर्चा में है। फिलहाल दीपिका अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) की शूटिंग में बिजी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds