उज्जैन रेप कांड: कौन हैं वो पुजारी जिन्होंने बचाई खून से लथपथ 12 वर्षीय बच्ची की जान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 28 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोमवार को महाकाल की नगरी उज्जैन से एक निर्भया रेप कांड जैसी घटना की खबर समाने आई थी और इस समय ये मामला काफी सुर्ख़ियों में हैं. वहीं इस बीच जिस 12 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है उस बच्ची को बचाने वाले पुजारी सामने आया है और इस पुजारी ने मीडिया के सामने इस मामले की जानकारी दी है.

Also Read- पंजाब में ‘जंगलराज’, कबड्डी खिलाड़ी को घर से बाहर निकाल कर तलवारों से काटा!.

पुजारी ने की बच्ची की मदद 

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेप की घटना के बाद सड़क पर अर्धनग्न हालत में घूम रही बच्ची को एक पुजारी राहुल शर्मा ने बचाया था. ये पुजारी ने किसी काम से गुरुकुल जा रहा था जब उसने देखा कि सड़क पर एक छोटी लड़की बड़नगर क्षेत्र की ओर पैदल जा रही थी और ये शरीर को ढकने का प्रयास कर रही थी जिसके बाद इस पुजारी ने अपना ऊपरी वस्त्र इस बच्ची को दिया.

इसके बाद ये पुजारी इस बच्ची को आश्रम में खाना खिलाया साथ ही इस बच्ची उसके हालात, नाम आदि पूछा. वहीं इस बच्ची ने कुछ बोला तो सही लेकिन ये सब पुजारी को समझ नहीं आया. वहीं इसी के साथ पुजारी ने उसे कॉपी पेन देकर लिखने को कहह लें उसने कुछ नहीं लिखा जिसके बाद पुजारी ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को इस मामले की सूचना दी.वहीं इस पुजारी ने अपने सारे काम छोड़कर इस बच्ची को अपनी निगरानी में पुलिस को सौंपा.

जानिए क्या है मामला

दरअसल, सोमवार शाम को एक 12 साल की नाबालिक बच्ची महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास घायल हालत में मिली थी और इस दौरन उसके कपड़े खून से सने थे. वहीं इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है और इस 1 मिनट 7 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ये बच्ची सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास की कॉलोनियों में आधे-अधूरे कपड़ों में भटक रही थी. ये बच्ची पूरे आठ किलोमीटर चलती गई और इस दौरान किसी ने भी इसकी मदद नहीं की. वहीं इस लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं. जिसके बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और इंदौर के लिए रेफर किया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की है साथ ही इस बच्ची को खून की जरूरत थी और पुलिस ने इस बच्ची को खून दिया.

जांच के लिए SIT का हुआ गठन 

वहीं इस मामले को लेकर उज्जैन SP सचिन शर्मा ने कहा कि बच्ची शायद प्रयागराज (UP) की रहने वाली है और जांच के लिए SIT गठित की है. बच्ची ठीक से ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है कि घटना कहां हुई, वहीं पुलिस कप्तान ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को भी इस मामले में कुछ जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करे.

CCTV फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा 

वहीं एसपी ने बताया कि उज्जैन जिले में महाकाल थाना में ये मामला दर्ज हुआ है. पुलिस अफसर ने ये भी कहा कि घटना कहां हुई है और घटनास्थल कहां है, उसकी जांच अभी विवेचना का विषय है जल्द ही खुलासा किया जाएगा. इसी के साथ पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से उन्होंने ऑटोवाले को पकड़ा है. CCTV फुटेज में एक ऑटो रिक्शा हाटकेश्वर मार्ग पर दिखाई दिया है, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़ित के साथ दिख रहा है. वहीं फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात को ऑटोवाले को खोज निकाला. वहीं इसके बाद पुलिस ने ऑटोवाले पूछताछ की साथ ही पुलिस को ऑटो खून के धब्बे मिले हैं साथ ही ड्राइवर के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो भी मिले हैं.

Also Read- उज्जैन में निर्भया जैसा कांड, रेप के बाद अर्धनग्न हालत में सड़क पर भागती रही 12 साल की बच्ची. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds