बॉलीवुड के इन स्टार्स ने तोड़ डाले सारे बंधन, कुछ को 70 की उम्र में मिला प्यार…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 24 Mar 2023, 12:00 AM

सिनेमा जगत में आजकल अजीबों गरीब मामलों का होना आम बात हो गयी है. अब आप सोच रहें होंगे कि ऐसा कौन सा मामला है जो हम नहीं जानते? कभी किसी स्टार का बेटा ड्रग्स (Drugs)केस में फंसा होता है, कहीं किसी की शादी होती है तो 9 नहीं अगले दो महीने के अन्दर प्रेगनेंसी(Pregnancy) अनाउंस कर देते हैं. पर आपको लगता होगा ये सारी चीजें सिर्फ अब के ज़माने में शुरू हुई हैं लेकिन ऐसा नहीं है, ये काण्ड फिल्म इंडस्ट्री में आज से नहीं बल्कि 90s और 80s में भी होते थे. ऐसे ही एक खास तरह का टॉपिक आज हम पूरे फिल्म जगत से लेकर आए हैं जब बड़े बड़े स्टार्स(Stars) ने उम्र की परवाह किये बिना 60 और 70 साल की उम्र में एक दूसरे से शादी (Marriage)की. ये सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा कि ये कैसे हो सकता है लेकिन सच यही है कि ऐसा हुआ है और एक बार, दो बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बतातएंगे जिन्होंने उम्र की परवाह किये बिना अपनी शादी रचाई.

कबीर बेदी (Kabir Bedi)

कबीर बेदी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने कई फिल्मों में बतौर विलेन(Villen) के रोल में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कबीर बेदी ने साल 2016 में 70 साल की उम्र में प्रवीण दोसांज(Praveen Dosanj) से शादी रचाई थी. प्रवीण दोसांज कबीर बेदी की चौथी पत्नी हैं. इससे पहले वह तीन शादियां कर चुके थे. चौथी शादी की खबर सुनकर ट्रोलर्स(Trollers) ने इनको जमकर ट्रोल किया था.

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने तोड़ डाले सारे बंधन, कुछ को 70 की उम्र में मिला प्यार... — Nedrick News

ALSO READ: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, अकेले जी रही ज़िन्दगी.

आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्हें लोगों ने इतना ज्यादा नफरत करना शुरू कर दिया कि उसके बाद ने बॉलीवुड में काम नहीं मिला. कोई भी उन्हें उनके इस कारनामे के बाद बॉलीवुड में नहीं देखना चाहते थे. यहां तक कि उनकी सोसायटी ने तो इन के पुतले भी बनाकर जलाए थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बावजूद भी दोनों सही सलामत अपनी जिन्दगी जी रहे हैं.  

नीना गुप्ता (Neena Gupta)

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अगर आपको नहीं याद हो तो चलो मै आपको उनकी हाल की OTT पर रिलीज वेब सीरीज ‘पंचायत’ में प्रधान जी की पत्नी का रोल करने वाली एक्ट्रेस  नीना गुप्ता  ही हैं. अपने एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली नीना गुप्ता की जिंदगी के बारे में हमेशा से उनके फैन्स(Fans) ने इंट्ररेस्ट दिखाया है. नीना गुप्ता हमेशा से स्ट्रांग ओपिनियन(Opinion) के लिए जानी जाती हैं. वह हमेशा अपने समय से 4 कदम आगे रहती हैं. नीना गुप्ता ने बिना शादी के बेटी मसाबा (Masaba)को जन्म दिया था.

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने तोड़ डाले सारे बंधन, कुछ को 70 की उम्र में मिला प्यार... — Nedrick News

मसाबा वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स(Vivian Richards) की बेटी हैं. इन दोनों के बीच अफेयर चल रहा था इसकी खबर बहुत ही कम लोगों को थी. नीना और विवियन के रिश्ते ने खूब सुर्खियां तब बटोरी जब नीना शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गयी थी. जबकि विवियन रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे. इसलिए इनके रिश्ते को कभी वो मजबूती नहीं मिल पायी. और आखिरकार दोनों ने अपने रस्ते बदल लिए. हालांकि  नीना ने एक बार फिर  साल 2008 में 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी.

ALSO READ: जब सलमान से ब्रेकअप पर ऐश्वर्या ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- ‘बुरे सपने जैसा था साथ.

समीना अहमद (Samina Ahmad)

अगर आप फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े फैन हैं तो आप समीना अहमद को जानते ही होंगे. दरअसल समीना एक भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी (Pakistan)एक्ट्रेस है. समीना अहमद ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने उम्र की सीमा और लोग क्या कहेंगे इन सारी बातों की परवाह किये बिना करीब 72 साल की उम्र में शादी रचाई है.

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने तोड़ डाले सारे बंधन, कुछ को 70 की उम्र में मिला प्यार... — Nedrick News

हालांकि वह इससे पहले भी शादी कर चुकी थीं. लेकिन एक बार फिर 72 साल की उम्र में शादी कर उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया था. इस दौरान उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था. लेकिन इनका प्यार इतना ज्यादा था कि उन्होंने अपने खूबसूरत रिश्ता बनाए रखा.

सुहासिनी मूले (Suhasini Moole)

कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, प्यार में कोई बंधन नहीं होता है. इसको कहावत को हकीकत में बदलने वाली एक्ट्रेस सुहासिनी मूले को 60 साल की उम्र में प्यार हुआ. सुहासिनी को न सिर्फ इस उम्र में प्यार हुआ बल्कि उन्होंने इस उम्र में शादी कर लोगों के बीच एक मिशाल पेश की. एक्ट्रेस की लव स्टोरी ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं. सुहासिनी की अपने पति अतुल गुर्टू (Atul Gurtu)से फेसबुक (Facebook)पर मुलाकात हुई थी.

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने तोड़ डाले सारे बंधन, कुछ को 70 की उम्र में मिला प्यार... — Nedrick News

जिसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली. एक मीडिया (Media) चैनल को दिए एक इंटरव्यू में सुहासिनी ने बताया था कि ‘4 साल पहले ही फिजिक्स के प्रोफेसर अतुल गुर्तु से शादी कर चुकी है. वहीं एक और इंटरव्यू (Interview)में कहा था कि मैं हैरान हूं कि मेरी शादी अचानक से इतने साल चर्चा में कैसे आ गई ? मेरी शादी इतना बड़ा मुद्दा नहीं कि लोग इसकी चर्चा करे. अपने सपने को पूरा करने के लिए कभी बूढ़े नहीं होते, यहां तक कि शादी करने के लिए भी नहीं. अपना लाइफ पार्टनर (Partener)ढूंढने के लिए कोई सही समय या उम्र नहीं होती है’.

ALSO READ: Pathaan से पहले भी डिलीट हो चुके हैं शाहरुख खान की इन फिल्मों के सीन, बदल सकती थी कहानी…

अर्जुन और मलाईका के रिश्ते भी जग जाहिर (Arjun Kapoor & Malaika Arora)

अब ऐसे में बे उम्र प्यार की बात करें तो आजकल बॉलीवुड इंडस्ट्री(Bollywood Industry) में किसी का अफेयर छुपाये छुप नहीं पाया है. चाहे वो सिद्धार्थ-किआरा (SIDDHARTH & Kiara)का हो या फिर टाइगर और दिशा का. लेकिन इन सब से परे एक लव स्टोरी (Love Story)है अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा की जो  उम्र में अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं. लेकिन जाने अनजाने वो कब मिले और एक दूसरे को पसंद करने लगे ये किसी को पता नहीं चला.

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने तोड़ डाले सारे बंधन, कुछ को 70 की उम्र में मिला प्यार... — Nedrick News

और जब साथ में ये दोनों कई जगह एक साथ स्पॉट किये गए तो इनके अफेयर की खबरे मीडिया में आने लगी. गौरतलब ये बात अलग है की इन्होने अभी अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिसियल बयान नहीं दिया है. लेकिन इनके रिश्तों की मिठास को देखकर ये जरूर कहा जा सकता है की जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हां ये बात अलग है की ये मलाईका की पहली शादी नहीं होगी. इसके पहले भी उनकी शादी सलमान खान के भाई अरमान खान से हुई थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया और उन्होंने डाइवोर्स ले लिया. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds