कांग्रेस अध्यक्ष पद की उठा-पटक हुई तेज़, थरूर-दिग्विजय के बाद खड़गे भी दावेदार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Sep 2022, 12:00 AM | Updated: 30 Sep 2022, 12:00 AM

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की लड़ाई हुई तेज, नामांकन का आज आखिरी दिन

शुक्रवार, 30 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है और कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की लड़ाई तेज होते जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब तक की जानकारी के मुताबिक़ पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नामांकन भर रहे थे, लेकिन आज सुबह ही खबर आई है कि गांधी परिवार के वफादार और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगर खड़गे की एंट्री होती है तो दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के साथ इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Also read- RSS का क्यों बढ़ रहा है मस्जिद प्रेम, Rahul Gandhi से डर या कुछ और….

दिग्विजय सिंह ले सकते हैं अपना नामांकन वापस

जैसे ही दिग्विजय सिंह को खड़गे के नामांकन की जानकारी मिली वो तुरंत खड़गे से मिलने पहुँच गए। दोनों कांग्रेस दिग्गजों के बीच क्या बात हुई, ये अभी सामने नहीं आया है और अभी तक दोनों ही इस पद के दावेदार हैं। कुछ अनुभवी लोगों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

 G-23 नेताओं की हुई बैठक

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के दिल्ली आवास पर कांग्रेस पार्टी के G-23 नेताओं की बैठक हुई। बैठक में मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हुड्डा समेत कांग्रेस G-23 खेमे के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मौजुद  सारे नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के हर एक पहलु पर चर्चा की।

आनंद शर्मा ने की गहलोत से मुलाकात

आनंद शर्मा जी-23 नेताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने उनके राजस्थान के जोधपुर आवास पर पहुंचे। अशोक गहलोत ने गुरुवार को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। गहलोत ने राजस्थान में गहराए सियासी संकट के लिए सोनिया गांधी से माफी भी मांगी थी। जिसके बाद गहलोत ने कांग्रेस प्रमुख चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।

खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी में सबसे आगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में प्रवेश कर गई है, जिसके साथ ही खडगे के नाम की डंका कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए और भी तेज़ हो गई है। चर्चा में यह भी है कि कर्नाटक से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी में सबसे आगे चल रहे हैं। खड़गे ने कल रात कांग्रेस के आला कमान सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी।

Also read- छात्रों ने की सैनिटरी पैड की मांग तो भड़क गई महिला IAS, करने लगी बेतुकी बातें…

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds