Thalapathy Vijay divorce news: पिछले कुछ दिनों से नॉर्थ इंडिया में साउथ इंडिया का जलवा दिख रहा है. एक तरफ गोल्ड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने ऊदयपुर में पूरे साउथ इंडियान रीति रिवाज से शादी की है तो वहीं दूसरी तरफ एक और साउथ के एक्टर इन दिनों काफी विवादों में घिरे हुए है। जी हां, अपनी अंतिम फिल्म जननायक के रिलिज पर लगी रोक और नवंबर में रैली में मची भगदड़ में हुई 33 मौतो के बाद थलापति विजय की जिदंगी में काफी उथप पुथल मच रही है, एक तरफ एक साउथ कपल की जोड़ी बनी तो वहीं विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए पीटिशन दायर कर दिया है।
उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि विजय का किसी एक्ट्रेस से एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, खासकर जब से तृष्णा कृष्णण के साथ उनके कई मूमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, तब से तो उनके तलाक की खबरें और तेज हो गई है। अपने इस वीडियो में हम लियो स्टार थलापति विजय की लाइफ में मची उथल पुथल के बारे में जानेंगे, साथ ही ये भी जानते है कि कितनी है इसमें सच्चाई..
राजनीति और अफेयर –
दरअसल थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने अब फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ कर हमेशा के लिए लिए राजनीति में करियर बनाने का फैसला किया है जिसके लिए उन्होंने तमिझागा वेत्री कज़गम (TVK) नाम की अपनी पार्टी भी बनाई है, और 2026 में होने वाले चुनावों में अब से वो अपना फोकस राजनीति में ही रखेंगे, लेकिन इसी बीच बीचे साल हुए हादसे के काऱण उनका राजनीतिक करियर खतरें में पड़ गया, वहीं उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी में विजय पर व्यभिचार, मानसिक क्रूरता और परित्याग करने का आरोप लगाया है।
इतना ही उन्होंने कहा कि विजय का अप्रैल 2021 से ही एक्ट्रा मैरिटल अफेयर एक एक्ट्रेस से चल रहा है, हालांकि संगीता ने उस एक्ट्रेंस का नाम नहीं बताया है। जबकि संगीता (Sangeeta) और विजय (Vijay) करीब 27 सालों से एक साथ है और दोनो के 2 बच्चे भी है, लेकिन पिछले कुछ समय ने विजय का नाम तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन सोशल मीडिया के कुछ पोस्ट आने के बाद अटकलो का बाजार गर्म हो गया। शायद 27 साल पुराना रिश्ता टूटने जा रहा है।
तृषा कृष्णन को कहा प्रिसेंस
दरअसल विजय और तृषा कृष्णन की कई पिक्चर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, वहीं तृषा ने एक विजय के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जब आप प्यार से भरे होते हैं, तो यह उन लोगों को कन्फ्यूज़ कर देता है जो बकवास से भरे होते हैं.” जिससे लोगो को लगने लगा है कि दोनो के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। वहीं एक पब्लिक इवेंट में भी विजय ने तृषा को प्रिंसेस कह कर बुलाया था, जो काफी लवी डवी लग रहा था, ऐसे में संगीता के आरोपो को और ज्यादा हवा मिल गई है।
हालांकि तलाक की खबरें ऐसे वक्त पर आई है जब विजय राजनीति में अपना हाथ आजमाने के लिए जद्दोजहद कर रहे है, अगर इन आरोपो में सच्चाई हुई तो विजय के राजनीति करियर में शुरु में ही दाग लग जायेगा… वहीं इससे उनके करियर पर क्या असर पड़ेगा, इसका अंदाजा तो हम लगा ही सकते है। वेल क्या थलापति इन खबरो को लेकर कोई प्रतिक्रिया देंगे उसका इंतजार उनके साउथ और नॉर्थ दोनो ही फैंस को है।
