Tere Naam Movie Unknown Facts: तेरे नाम के पागलखाने वाले सीन की सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान, जिसे सुनकर कांप जाएगी रूह!

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 05 Feb 2026, 08:19 AM | Updated: 05 Feb 2026, 08:19 AM

Tere Naam Movie Unknown Facts: जिनको लव स्टोरी पसंद है उन बॉलीवुड प्रेमियों के लिए ‘तेरे नाम’ आज भी 2000 के शुरुआती दौर की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। सलमान खान (Salman Khan) और भूमिका चावला (Bhumika Chawla) की शानदार एक्टिंग, दिल को छू जाने वाले गाने और दर्द से भरा अंत सब कुछ इस फिल्म को खास बनाता है। यही वजह है कि सालों बाद भी यह फिल्म लोगों की यादों में बसी हुई है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा राज आज भी बहुत कम लोगों को पता है? खासतौर पर फिल्म के सबसे भावुक और असरदार सीन यानी श्रीपुरधाम आश्रम (Sripur Dham Ashram) (मानसिक अस्पताल) (mental hospital) वाले सीन किसी असली पागलखाने में शूट ही नहीं किए गए थे। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है कौन सी वो जगह

और पढ़े: SC warns Meta-WhatsApp: सुप्रीम कोर्ट ने मेटा से मांगा हलफनामा, 9 फरवरी को आ सकता है बड़ा फैसला

पागलखाने की शूटिंग कहां हुई थी?

तेरे नाम (Tere Naam) फिल्म के ये सीन दरअसल हैदराबाद (Hyderabad) के ऐतिहासिक गोलकोंडा किले (Golconda Fort) में शूट किए गए थे। जी हां, जिस जगह को दर्शक मानसिक अस्पताल समझते रहे, वह असल में सदियों पुराना एक ऐतिहासिक किला (Historical Fort) है।

राधे के दर्द को दिखाने के लिए चुनी गई खास जगह

फिल्म में सलमान खान के किरदार राधे को जब श्रीपुरधाम आश्रम (Sripur Dham Ashram) में दिखाया जाता है, तो वहां का माहौल काफी डरावना और उदास नजर आता है। अंधेरी गलियां, लोहे के बड़े गेट और पत्थर की दीवारें कहानी को और ज्यादा भावुक बना देती हैं।

इन दृश्यों के लिए फिल्ममेकर्स ने गोलकोंडा किले (Golconda Fort) के पुराने और शांत हिस्सों का इस्तेमाल किया। किले की मजबूत पत्थर की बनावट और पुराना लुक बिना किसी बड़े सेट के ही मानसिक अस्पताल जैसा माहौल देने के लिए सही लगा। और फिल्ममेकर्स का ये फैसला कारगर साबित हुआ।

और पढ़े: Gajendra Chauhan: वृंदावन पहुंचे महाभारत के युधिष्ठिर, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

बिना भारी सेट के बना जबर्दस्त सीन

गोलकोंडा किले (Golconda Fort) की खासियत यही है कि वहां का माहौल अपने आप में गंभीर और रहस्यमय लगता है। इसी वजह से फिल्म की टीम को अलग से बड़े सेट बनाने की जरूरत नहीं पड़ी। किले की दीवारें और तंग रास्ते राधे के मानसिक हालात को दिखाने के लिए बिल्कुल सही साबित हुए।

साल 2003 में रिलीज हुई और सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निर्देशन में बनी तेरे नाम सलमान खान (Salman Khan) के करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई। राधे के किरदार में उनकी एक्टिंग आज भी उनके सबसे यादगार और चर्चित अभिनय में गिनी जाती है।

फिल्मों की पसंदीदा लोकेशन है गोलकोंडा किला

बता दें कि गोलकोंडा किला (Golconda Fort) सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं, बल्कि सालों से फिल्मों की शूटिंग का पसंदीदा स्थान भी रहा है। ऐतिहासिक फिल्मों से लेकर रोमांटिक कहानियों तक, हैदराबाद (Hyderabad) की विरासत और खूबसूरत लोकेशन्स फिल्मों को एक अलग पहचान देती हैं।

अब जब आप ये राज जान चुके हैं, तो अगली बार जब ‘तेरे नाम’ (Tere Naam) देखें, तो श्रीपुरधाम आश्रम (Sripur Dham Ashram) वाले सीन को ध्यान से देखिएगा। हो सकता है कि आपको उन भावुक दृश्यों के पीछे गोलकोंडा किले (Golconda Fort) की झलक साफ दिखाई देने लगे। कभी-कभी फिल्मों के पीछे की सच्चाई, फिल्म से भी ज्यादा दिलचस्प होती है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds