Trending

Strong Bones for Women: 35 के बाद हड्डियां मांगेंगी साथ, कहीं आपकी लापरवाही भारी न पड़ जाए!

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 04 Feb 2026, 05:47 AM | Updated: 04 Feb 2026, 05:47 AM

Strong Bones for Women: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को लेकर लापरवाह हो जाती हैं, खासकर 35 की उम्र पार करने के बाद। इस उम्र के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं, जिनमें से एक बड़ी समस्या है हड्डियों की कमजोरी। हालांकि यह एक नैचुरल प्रोसेस है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

और पढ़ें: Mosquito Biting Reason: शराब पीते ही मच्छरों की पार्टी शुरू! नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हड्डी विशेषज्ञ डॉ. शालिनी सिंह के मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं, खासतौर पर एस्ट्रोजन (Estrogen) हार्मोन की कमी। यही हार्मोन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। 35 के बाद जब इसका स्तर घटता है, तो शरीर से कैल्शियम का लॉस होने लगता है, जिससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

नजरअंदाज न करें ये शुरुआती संकेत– Strong Bones for Women

अक्सर महिलाएं घर के कामों में इतनी बिज़ी हो जाती हैं कि वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देतीं, जिससे उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो जाती हैं, जिनमें से पहली है हड्डियों का कमज़ोर होना। जी हाँ, अक्सर महिलाएं हड्डियों की कमजोरी को तब तक सीरियसली नहीं लेतीं, जब तक कोई चोट या फ्रैक्चर न हो जाए। लेकिन सच्चाई ये है कि कम उम्र से ही हड्डियों की देखभाल शुरू करना जरूरी होता है, ताकि भविष्य में कोई बड़ी दिक्कत न हो।

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के आसान तरीके

डाइट में शामिल करें Calcium और Vitamin D

दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, और फोर्टिफाइड फूड्स (जैसे विटामिन D वाले अनाज) आपकी डेली न्यूट्रिशन की जरूरतें पूरी करने में मदद करते हैं। साथ ही, रोज 10 से 15 मिनट की धूप लेना भी बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे शरीर में नैचुरली विटामिन D बनता है। जिससे शारीर फुर्तीला और तंदरुस्त बना रहता है।

सिर्फ खाने से नहीं, एक्टिव रहने से भी मिलती है ताकत

सिर्फ पौष्टिक आहार ही नहीं, बल्कि रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम रोल निभाती है। लेकिन आज की भाग-दौड़ भारी जिन्दगी में लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं पर कुछ एक्सरसाइज जरुर करनी चाहिए।

  • ब्रिस्क वॉकिंग
  • योग
  • वेट ट्रेनिंग या resistance exercises

ये सभी एक्सरसाइजेज ना सिर्फ हड्डियों की density बढ़ाने में मदद करती हैं, बल्कि मसल्स को भी मजबूत करती हैं, जिससे गिरने और फ्रैक्चर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

बदलनी होंगी कुछ आदतें

  • स्मोकिंग और ज्यादा शराब से दूरी बनाएं।
  • संतुलित और पोषक आहार को रूटीन में शामिल करें।
  • समय-समय पर Bone Density Test या डॉक्टर से चेकअप कराते रहें, ताकि किसी भी कमजोरी का समय रहते पता चल सके।

एक एक्टिव और हेल्दी लाइफ के लिए अभी से करें शुरुआत

35 के बाद हड्डियों का कमजोर होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इससे बचा नहीं जा सकता। डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से महिलाएं लंबे समय तक अपनी हड्डियों को मजबूत और फिट बनाए रख सकती हैं।

याद रखें, हड्डियों की देखभाल कोई बड़ी बात नहीं है, बस छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप खुद को आगे चलकर होने वाली बड़ी परेशानियों से बचा सकती हैं।

Disclaimer: यह लेख विशेषज्ञों की राय और विभिन्न स्वास्थ्य अध्ययनों पर आधारित है। किसी भी नई डाइट या एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

और पढ़ें: Heart attack in animals: क्या आपको पता है? जानवरों को भी हो सकता है हार्ट अटैक और किडनी फेल – इंसानों जैसी होती हैं ये बीमारियां

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds