Trending

एक-दूजे के हुए कियारा और सिद्धार्थ, नयी दुल्हन के कलीरे में नजर आई पूरी लव स्टोरी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Feb 2023, 12:00 AM | Updated: 08 Feb 2023, 12:00 AM

एक-दूजे के हुए कियारा और सिद्धार्थ

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी हो गयी है. 7 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर (Jaisalmer) में शाही अंदाज में सात फेरे लिए। वहीं इस बीच अब इन दोनों ने शादी की तस्शेवीर शेयर  करते हुए एक घोषणा भी करी. 

Also Read- फिल्म कांतारा का खुला राज, आपने जो देखा है वह था पार्ट 2, अब इस दिन आएगा फिल्म का पार्ट 1.

जैसलमेर में हुई शादी

सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस (Suryagarh Palace) में करीबी दोस्तों और फैमिली के बीच सात फेरे लिए और हाथ पकड के एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया. वहीं इन दोनों की शादी की तस्वीर मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और वायरल हुई इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे थे

कपल ने फोटो शेयर करके की घोषणा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने तीन-तीन फोटो साझा की हैं और उनके साथ शानदार मैसेज भी लिखा है। कियारा और सिद्धार्थ ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, “अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हमें अपनी आगे की जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहिए।”


सिद्धार्थ और कियारा की तस्वीरें देखने के बाद उनके फ्रेंड्स और फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इस वजह से खास था कियारा और सिड का आउटफिट 

अपनी शादी में सिड और कियारा ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट को चुना। कियारा ने पिंक लहंगे के साथ पन्ना और हीरे के आभूषण पहने. इसी के साथ कियारा का डुअल-टोन कलीरा काफी चर्चा में रहा. डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा ने कियारा का चूड़ा और कलीरों को कस्टमाइज किया था।उन्होंने कलीरे को लेकर छोटी-छोटी जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर की।

कियारा के कलीरे में नजर इनकी पूरी लव स्टोरी

कलीरे में सिद्धार्थ और कियारा के लव स्टोरी को बड़े क्यूट अंदाज में दिखाया गया है। कलीरे में सिद्धार्थ मल्होत्रा के दिवंगत डॉग ऑस्कर की भी झलक इसमें दिखाई गई है। कियारा ने अपने कलीरे में ऑस्कर की भी क्यूट डिजाइन बनवाई। मृणाल चंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर कलीरे का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ खूबसूरत @kiaraaliaadvaniके लिए हमारी सिग्नेचर लवस्टोरी कलीरा हर तरह का जुदाई था।

सितारों, चांद,कपल का नामऔर तितलियों के बीच, एक प्यारे पालतू जानवर के प्यार, फेवरेट डेस्टिनेशन, थोड़ा प्यार और शरारत है। यह कलीरा सब दिल था! कियारा, आप एक अविश्वसनीय म्यूज हैं और एक दुल्हन के रूप में एक सपने की तरह दिखती हैं! हम सभी की तरफ से ढेर सारा प्यार।

दो जगह होगा शादी का रिसेप्शन

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचेंगे। यहां पर दोनों रिसेप्शन देंगे। इसके बाद न्यूली वेड कपल मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। कपल 9 फरवरी को दिल्ली में रिसेप्शन देगा। 10 फरवरी को सिड-कियारा मुंबई वापस आएंगे और 12 फरवरी को मुंबई रिसेप्शन होस्ट करेंगे.

Also Read- फिल्म पठान पर आई मुसीबत, OTT प्लेटफार्म पर नहीं रिलीज़ होगी फिल्म!.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds