Trending

वो काली रात जिसने शाइनी आहूजा के करियर को डूबा दिया! कभी बड़े बड़े स्टार्स को देते थे टक्कर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 13 Oct 2021, 12:00 AM

कभी बड़े-बड़े फिल्म डायरेक्टर की फिल्मों की लाइन लगी रहती थी, फिल्म इंडस्ट्री ने जिसके टेलेंट को देखकर ये माना था कि आने वाले समय में ये सितारा कई सितारों को टक्कर देता नजर आएगा… लेकिन इस स्टारडम को लगा ग्रहण और सब कुछ रातों-रात बर्बादी के रास्ते पर चला गया। ये सितारा हैं वो लम्हे, गैंगस्टर, भूल भूलैया जैसी हिट फिल्में देने वाला शाइनी आहूजा।

शाइनी आहूजा, के पास कभी फिल्मों की लाइन थीं, लेकिन अब वो गुमनाम हैं। कई सालों से किसी फिल्म में नजर नहीं आए है। तो फिर कहां है शाइनी आहूजा? आज हम उनके बारे में भी जानने की कोशिश करेंगे…

मिली थी करियर की बढ़िया शुरुआत

2005 में शाइनी अहूजा ने फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से फिल्म जगत में एंट्री की थी। 15 मई 1975 को देहरादून में जन्में शाईनी ने अपनी स्कूलिंग रांची से की थी और कॉलेज दिल्ली से किया था। शाइनी एक्टर बनाना चाहते थे और इसलिए उन्होंने दिल्ली के बेरी जोन एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखी। इसके  बाद शाइनी के कई  एड फिल्म में काम किया और उन्हें पहला ब्रेक मिला विक्रम मल्होत्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशे ऐसी से। इस फिल्म के लिए शाइनी को फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवार्ड भी मिला था।

रेप केस के चलते चौपट हो गया करियर

इसके बाद 2006 में महेश भट्ट की फिल्म गैंग्स्टर और वो लम्हें ने शाइनी आहूजा के करियर में चार चांद लगा दिए। वो फिल्म मेकर की पहली पसंद बन गए थे, लेकिन 9 जून 2009 की काली रात ने शाइनी की पूरी जिंदगी को काला कर दिया। शाइनी के घर में काम करने वाली नौकरानी ने शाइनी पर बलात्कार का आरोप लगाया। शाइनी गिरफ्तार हो गए, जिसके बाद मुकदमा चलता रहा। खबरो की मानें तो शाइनी ने कहा कि उन्होंने अपनी नौकरानी का रेप नहीं किया है, उनके बीच संबंध थे वो दोनों की सहमति से थे। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि नौकरानी का रेप हुआ ही नहीं था, उसने दवाब में आकर कहा था, लेकिन किसके, ये नहीं पता।

शाइनी ने अपनी गलती मानी, लेकिन कोर्ट ने 2011 में फैसला सुनाया कि शाइनी आहूजा को 7 साल की सजा सुनाई गई। हालांकि 2012  में  उनको जमानत मिल गई। सोचा करियर संभल लेंगे, मगर फिल्म इंडस्ट्री ने कबूल नहीं किया। 2015 में आखिरी बार नजर आए कॉमेडी फिल्म वेलकम बैक। 2015 के बाद शाइनी किसी फिल्म में नजर नहीं आए, अब सवाल की कहां है शाइनी आहूजा?

दरअसल शाइनी आहूजा जेल से आने के बाद कई फिल्मों में नजर आए थे, तो वहीं उनकी कई फिल्मों डब्बा बंद हो गई।

फिर नहीं कर पाए वापसी

7 जून 2021 के फिल्म क्रिटिक और अभिनेता कमाल राशिद खान यानि KRK ने एक ट्वीट कर कहा था कि जब शाइनी जेल से बाहर आए थे तो मैंने एक फिल्म ऑफर की थी, जो शाइनी ने कहा कि मुझे भट्ट साहब और मधुर भंडारकर ने कहा है कि मैं अपना केस संभालू और वो मेरा करियर संभाल लेंगे। केआरके ने ये भी कहा कि वो लोग झूठ बोल रहे है। तुम्हारा करियर खत्म हो गया है, वहीं हुआ भी। आज शाइनी के पास कोई सीरियल तक का ऑफर नहीं जाता है। 

फिल्मों में न चलने के बाद शाइनी फिल्हाल फिल्मों से दूर है, लेकिन वो अभी भी छोटे छोटे गैदरिंग में नजर आ ही जाते हैं। शाइनी आहूजा अंतिम बार महेश भट्ट के एक प्रेस कांफ्रेस में नजर आए थे, जहां दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे। शाइनी ने ये भी कहा कि जब भट्ट साहब उन्हें फिल्म ऑफर करेंगे तो वो जरूर काम करेंगे..हालांकि महेश भट्ट का रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा था कि वो शाइनी से दूरी बनाए रखना चाहते है।

फिलहाल शाइनी पूरी तरह से गुमनाम है, वो सोशल मीडिया पर भी नजर नहीं आते है.. सोर्सेस की मानें तो शाइनी इन दिनों मुम्बई में ही है और अपने परिवार के साथ रहते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds