Saudi Arab: मक्का मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने पहली बार मनाई गांधी जयंती, विश्व भर में अहिंसा का संदेश प्रसारित किया जाना चाहिए

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 04 Oct 2022, 12:00 AM

मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने पहली बार मनाई गांधी जयंती

भारत देश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के कामों का पूरा विश्व अनुवाई है। इस बार इतिहास में पहली बार सऊदी अरब (Saudi Arab) के मक्का (Macca) स्थित मुस्लिम व‌र्ल्ड लीग (Muslim World League) ने महात्मा गांधी को उनकी 153वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अहिंसा के रास्ते परचलने वाले महात्मा गांधी की सराहना करते हुए मुस्लिम व‌र्ल्ड लीग ने पहली बार उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि इस दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहिंसा का संदेश प्रसारित किया जाना चाहिए। मुस्लिम व‌र्ल्ड लीग एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी इस्लामिक संगठन है जो सऊदी अरब के मक्का से बाहर स्थित है।

Also read- बढ़ रही कनाडा में भारतियों के साथ हिंसा, खालिस्तानी एंगल होने की आशंका

मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने क्या कहा ?

बापू के रास्तों पर आज सारी दुनिया चलने को तैयार रहती है, इसी बात का सबूत देते हुए, मक्का में मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने राष्ट्रपिता को उनकी 153वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। संगठन ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि, “हम गांधी जयंती एक दूरदर्शी, स्वतंत्रता सेनानी और अहिंसा के अनुयायी महात्मा गांधी के जीवन को याद करने लिए मना रहे हैं”। मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने गांधी जयंती को अहिंसा का अंतर्राष्ट्रीय दिवस भी बताया, उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहिंसा के संदेश को फैलाना चाहिए।

क्या है मुस्लिम वर्ल्ड लीग ?

मक्का शहर पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मस्थान है और मुस्लिम समाज का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है।सऊदी अरब के मक्काबाहर मुस्लिम वर्ल्ड लीग स्थित है, यह एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी इस्लामी संगठन है। मक्का पैगंबर मुहम्मद का जन्मस्थान है और इस्लाम के सबसे पवित्र स्थान है। यह इतिहास में पहली बार है जब इस मुस्लिम संगठन ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता को अपनी श्रद्धांजलि दी है. बापू की जयंती पर संगठन के तरफ से दी गई शुभकामनाएं मुस्लिम और अरब दुनिया के साथ भारत के बीच संबंधों को और भी मजबूत करेगा।

गांधी जयंती पर संयुक्त राष्ट्र का बयान

बापू जयंती के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र (United Nation) ने कहा कि, हमें संकल्प,अहिंसा के नियम को सारे विश्व में फैलाना है। हमे अपने अंदर शांति, संतोष, समझ और अहिंसा की संस्कृति को संरक्षित करने की इच्छा रखनी चाहिए। विश्व स्तर पर महात्मा गांधी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर को अहिंशा के चिन्ह के रूप में याद करने के लिए भारत और दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Also read- पाकिस्तान में फिर हुआ गुरूद्वारे का अपमान, बिना सिर ढके और जूते पहन परिसर में घुसे लोग

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds