आखिर क्यों बढ़ाई गई आनन फानन में सलमान खान की सुरक्षा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 16 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman khan) को धमकी मिली है और ये धमकी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली है. दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को माफी मांगने या परिणाम भुगतने की धमकी दी है. जिसके बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

Also Read- बॉलीवुड में क्यों फ्लॉप हो रही है अनुराग कश्यप की फिल्में. 

जानिए क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार, ये मामला हम साथ-साथ फिल्म के दौरान हुआ था जब इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान ने 1998 में एक काले हिरण का शिकार किया था और इस मामले में सलामन खान फंस गए थे. वहीं काले हिरण चिंकारा को बिश्नोई समाज में काफी पवित्र माना जाता है. जिसके बाद इस मामले को लेकर साल 2018 में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को पहली बार जान से मारने की धमकी दी थी. इसी के साथ  साल 2022 में एक चिट्ठी के माध्यम से सलमान को धमकी दी गई थी, जो उनके पिता सलीम खान को मिली थी. चिट्ठी में लिखा था कि सिद्धू मूसेवाला के जैसा ही सलमान खान का हाल कर दिया जाएगा.

कई बार नाकामयाब रहे लॉरेंस बिश्नोई 

बिश्नोई समाज से आने वाला लॉरेंस बिश्नोई उस समय चर्चा में आया था, जब सलमान खान को धमकी देने के मामले में उसके गैंग के मेंबर को गिरफ्तार किया गया था. वहीं लॉरेंस ने खुलासा किया था कि साल 2018 में सलमान की हत्या की पूरी साजिश रच ली थी लेकिन वो कई बार नाकामयाब हुआ है. 

इंटरव्यू में दी मिली सलमान को धमकी

वहीं हाल ही में एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को माफी मांगने या परिणाम भुगतने की धमकी दी. इन इंटरव्यू में लॉरेंस द्वारा सलमान को मारने की दी धमकी पर सवाल किया गया तब उसने उस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सलमान के काले हिरण को मारने से हमारा समाज नाराज है. या तो वह लोगों से माफी मांग लें, नहीं तो उसका ठोस जवाब दिया जाएगा. इसी के साथ इस इंटरव्यू के समाने आने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा का रिव्यू शुरू किया और रिव्यू के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती हैं.

लॉरेंस करता है सलमान से नफरत

लॉरेंस ने सलमान के नफरत करने को लेकर खुलासा किया कि अभिनेता ने  ने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया है. हमारे बिश्नोई समाज में पेड़ पौधों और जीवों को लेकर काफी मान्यताएं हैं. उसने हमारे समाज का अपमान किया है. राजस्थान के बीकानेर में हमारे बिश्नोई समाज का एक मंदिर है और सलमान वहां आकर माफी मांग ले. अगर वो ऐसा करते हैं तो फिर उनसे हमारा कोई मतलब नहीं रह जाएगा और ऐसा नहीं करते हैं तो हम बगैर कानून का सहारा लिए अपने तरीके से हिसाब लेंगे. इसी के साथ उन्होंने ये भी खुलासा किया कि सलमान को लेकर मेरे दिल में बचपन से ही गुस्सा है. हम उनकी ईगो जरूर तोड़ेंगे. हमारे समाज के लोगों को सलमान ने पैसे भी ऑफर किए थे, लेकिन हम उनको दौलत के लिए नहीं, अपने मकसद के लिए मारेंगे.

Also Read- स्टूडेंट नंबर वन से लेकर RRR तक राजामौली की सभी 12 फिल्में रही हिट.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds