Headlines

रक्षाबंधन पर क्या है सर्राफा बाजार का हाल, जानें आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के ताजा भाव?

Table of Content

रक्षाबंधन के दिन आज पूरे देश में काफी उत्साह है। इस दिन कई भाइयों ने अपनी बहनों को कुछ खास देने के लिए उन्हें सोने और चांदी के आभूषण दिए हैं। त्योहारी सीजन के चलते खरीदारी बढ़ने से सोने और चांदी के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। यानी अगर आप अभी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की ताजा कीमतें देख लें और इन शहरों की कीमतों की तुलना कर सही फैसला लें। आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपये है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने के 10 ग्राम की मौजूदा कीमत ₹53,840 है। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत करीब 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

और पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहनों को देने के लिए परफेक्ट हैं ये तोहफे, जिंदगी भर आएंगे काम 

जानिए आज बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत में भी बदलाव हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि आज शहरों में 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत क्या है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के दाम 70,630 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 है। अमृतसर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। बैंगलोर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,630 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 है। भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम 70,630 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 है। भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है।

 Rakshabandhan Latest gold and silver prices
Source: google

वहीं, चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। कोयंबटूर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। गुड़गांव में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है। जयपुर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। कानपुर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। केरल और कोची में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है। मुम्बई में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है। पटना और सूरत में 24 कैरेट सोने के दाम 70,630 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 है।

चांदी के दाम

चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 90,900 रुपये है। मुंबई में प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 85,900 रुपये, दिल्ली में 85,900 रुपये, कोलकाता में 85,900 रुपये और बेंगलुरु में 82,900 रुपये है। वहीं MCX पर सोने और चांदी के वायदा कारोबार में भी बढ़त देखने को मिली है। 10 ग्राम सोना फिलहाल 109 रुपये बढ़कर 71484 रुपये पर बिक रहा है। 5 दिसंबर की वायदा डिलीवरी तिथि वाला सोना फिलहाल 166 रुपये बढ़कर 71950 रुपये प्रति 10 किलो पर कारोबार कर रहा है।

 Rakshabandhan Latest gold and silver prices
source: Google

और पढ़ें: फेस्टिव सीजन में iPhone 14 और 15 पर मिल रही है भारी छूट, जल्दी करें ऑर्डर 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Vaishno Devi Yatra New Rule

Vaishno Devi Yatra New Rule: नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव, RFID कार्ड के साथ समय सीमा तय, जानें नए नियम

Vaishno Devi Yatra New Rule: नववर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर...
Banke Bihari Temple Trust Bill

Banke Bihari Temple Trust Bill: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट कानून 2025 लागू, अब कैसे होगा मंदिर का संचालन?

Banke Bihari Temple Trust Bill: उत्तर प्रदेश में श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक अहम फैसला अब पूरी तरह से लागू हो गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल 2025 को विधानसभा और विधान परिषद से पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही यह विधेयक अब...
BMC Election 2024

BMC Election 2024: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन टला, सीटों के पेंच में अटका ऐलान, अब 24 दिसंबर पर टिकी नजरें

BMC Election 2024: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संभावित गठबंधन ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का...
SpaceX CEO Elon Musk

SpaceX CEO Elon Musk: टेस्ला और स्पेसएक्स के बाद अब कोर्ट का तोहफा, मस्क की दौलत इतिहास रचने को तैयार

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (SpaceX CEO Elon Musk) साल 2021 से दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं और अब उनकी दौलत 700 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी है। शुक्रवार देर रात एक महत्वपूर्ण कोर्ट फैसले के बाद मस्क की नेटवर्थ बढ़कर लगभग 749 बिलियन डॉलर हो गई।...
Aravalli Hills Controversy

Aravalli Hills Controversy: अरावली पहाड़ियां खतरे में! जानें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान पर कितना पड़ेगा असर

Aravalli Hills Controversy: राजस्थान की पहचान और दिल्ली-हरियाणा के पर्यावरण की रीढ़ मानी जाने वाली अरावली पहाड़ियों का अस्तित्व अब खतरे में नजर आ रहा है। अरावली पहाड़ियों ने सदियों से मैदानी इलाकों को रेगिस्तान बनने से बचाया है, लेकिन हालिया सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसका बड़ा हिस्सा अब कानूनी संरक्षण से बाहर...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds