Trending

Rakhi Sawant का प्यार चढ़ा परवान, किया अपने रिश्ते का खुलकर ऐलान, जानें कौन हैं उनका न्यू लवर?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 May 2022, 12:00 AM | Updated: 18 May 2022, 12:00 AM

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जो हर इंसान के दिल के किसी न किसी कोने में बसा होता है। इस एहसास से जिंदगी को जीने का नया बहाना मिल जाता है। रितेश से ब्रेकअप के बाद राखी सावंत को भी जिंदगी जीने की वजह मिल गई है। एंटेरटेनमेंट क्वीन राखी ने ऐलान कर दिया है कि उन्हें एक बार फिर प्यार हो गया है। 

दरअसल, राखी सावंत ने बताया कि उनका प्यार एक और बार परवान चढ़ चुका है। रितेश संग अपने रास्ते अलग करने के बाद राखी को अब आदिल खान दुर्रानी से प्यार हो गया है, जिनके साथ वो काफी खुश है। 

आदिल से 6 साल बड़ी हैं राखी सावंत

आदिल खान दुर्रानी संग अपने रिश्ते को उन्होंने पपराजी संग शेयर कर बताया। उन्होंने बताया कि रितेश संग ब्रेकअप के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद उन्हें आदिल खान दुर्रानी का साथ मिला और एक महीने के अंदर ही आदिल ने उन्हें प्रपोज किया। राखी ने कहा कि मैं उनसे 6 साल बड़ी हूं, इसलिए मैं शुरू में बिलकुल भी तैयार नहीं थी। लेकिन आदिल ने प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का उदाहरण देकर मुझे मोटिवेट किया। आदिल ने मुझसे कहा कि वो मुझसे बहुत प्यार करते है जिसके बाद मुझे भी उनसे प्यार हो गया। 

आदिल के बारे में राखी सावंत ने बताया कि आदिल एक बिजनेसमैन है। उनका गाड़ियों का बिजनेस है। उन्होंने ही मुझे कार गिफ्ट की है। आदिल मेरी फ्रैंड के भाई हैं। शैली ने ही हमें मिलवाया। आदिल ने शैली से मेरा नंबर लिया था, जिसके बाद हमारी बातचीत शुरू हुई। लेकिन मैं अब भी अपने इस रिश्ते को लेकर थोड़ी कंफ्यूस हूं। 

आदिल का परिवार नहीं करता राखी को पसंद

राखी सावंत ने आदिल के परिवार के बारे में बताया कि उनका परिवार राखी सांवत को पसंद नहीं करता। मैं एंटरटेनमेंट जगत से हूं और मेरी छवि की वजह से आदिल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है। मेरे कपड़े पहनने का तरीका उनके परिवार को पसंद नहीं है। लेकिन मैं खुद को बदलने के लिए तैयार हूं। 

रितेश संग रिश्ते पर बटोर चुकी हैं सुर्खियां

वहीं इससे पहले राखी ने रितेश सिंह अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। राखी अपने पति रितेश को बिग बॉस सीजन 15 में पहली बार सबके सामने लेकर आई थी। लेकिन रितेश ने अपनी पहली पत्नी संग तलाक नहीं लिया था जिसकी वजह से राखी संग उनकी शादी अमान्य थी। इसके बाद बिग बॉस-15 से निकलने के कुछ समय बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। 

बता दें कि राखी ने पिछले साल बिग बॉस में अपने पति को लाकर दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। वहीं अब इस साल भी जब बिग बॉस शुरू ही होने वाला है तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल संग रिश्ते का ऐलान कर दिया। ऐसे में देखने वाली बात ये है कि क्या राखी सावंत इस बार भी अपने बॉयफ्रेंड संग बिग बॉस में शिरकत कर दर्शकों को एंटरटेन करती दिखेंगी या नहीं?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds