Ind vs Wi: खत्म हुआ इन दो खिलाड़ियों का करियर! खराब प्रदर्शन के बाद टीम से किए गए बाहर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 27 Jan 2022, 12:00 AM
साउथ अफ्रीका दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इसके लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब चोट से उभरने के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर वापसी करने को तैयार है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कई युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई।

वहीं खराब प्रदर्शन के चलते दो खिलाड़ी पर गाज भी गिरी। इनको टीम में जगह नहीं दी गई।  सेलेक्टर्स और कप्तान ने इस खिलाड़ियों पर रहम नहीं दिखाया है। जिसके बाद अब उनके करियर पर तलवाकर लटक गई।  

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं दिया गया। अश्विन खराब फॉर्म का सामना कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लंबे समय के बाद उनकी व्हाइट बॉल के क्रिकेट में वापसी हुई थी, लेकिन वो वहां पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उनकी गेंदबाजी के दौरान  बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। इस दौरान अश्विन टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बन गए। जिसके बाद अब सेलेक्टर्स ने उनको वेस्टइंडीज सीरीज से भी बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद अब उनके करियर पर तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही है। छोटे फॉर्मेट में उनकी वापसी मुश्किल ही लग रही है। उनकी जगह पर वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कुलदीप यादव की वापसी हुई। कुलदीप लंबे समय के बाद टीम में लौटे। 

इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार भी वेस्टइंडीज सीरीज में शामिल नहीं किया गया। भुवनेश्वर साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम के हार की एक बड़ी वजह माने गए। उनकी गेंदबाजी में धार नहीं दिख रही थी। भुवनेश्वर जमकर रन तो लुटा रहे थे। साथ ही वो विकेट झटकने के लिए तरस गए। जिसके चलते अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्हें बाहर कर दिया गया था। खराब प्रदर्शन के चलते भुवनेश्वर को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली।

वहीं इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होने जा रही है। वो चोट के चलते साउथ अफ्रीका दौरे का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट और IPL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई। दीपक हुड्डा, रवि विश्वनोई  और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई। 

भारतीय वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।

भारतीय टी20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds