Qatar Amir Al Thani Net Worth: 3000 करोड़ का यॉट, सोने से जड़ा महल! जानें कितने अमीर हैं अल-थानी, जिनका पीएम मोदी ने किया खास स्वागत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 फ़रवरी 2025, 05:30 AM Updated: 18 फ़रवरी 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Qatar Amir Al Thani Net Worth: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 10 साल बाद भारत यात्रा पर आए हैं। उनकी दो दिवसीय यात्रा भारत और कतर के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आमंत्रण पर वह भारत आए हैं और उनके स्वागत के लिए पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

और पढ़ें: King of Jordan: जानिए कौन हैं अरब के ताकतवर शासक अब्दुल्ला द्वितीय! पैगंबर के वंशज, अरबों की संपत्ति के मालिक

शेख तमीम दुनिया के सबसे अमीर राष्ट्राध्यक्षों में शामिल हैं और उनकी संपत्ति और शाही जीवनशैली अक्सर चर्चा में रहती है। उनके पास लग्जरी यॉट, विशाल महल, और महंगी कारों का बेहतरीन कलेक्शन है, जो उनकी शाही लाइफस्टाइल को दर्शाता है।

भारत-कतर संबंधों में नया मोड़- Qatar Amir Al Thani Net Worth

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत से साफ जाहिर है कि भारत-कतर संबंधों की अहमियत कितनी ज्यादा है। इस यात्रा के दौरान शेख तमीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य गणमान्य हस्तियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले वह 2015 में भारत आए थे, और यह उनका दूसरा आधिकारिक दौरा है।

Qatar Amir Al Thani Net Worth
source: Google

इस यात्रा में व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कतर भारत के लिए एक प्रमुख ऊर्जा आपूर्तिकर्ता है, खासतौर पर LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) निर्यात में। इस दौरे में दोनों देशों के बीच ऊर्जा और निवेश संबंधी कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को लेकर कहा कि भारत और कतर का रिश्ता दोस्ती, विश्वास और आपसी सम्मान पर टिका हुआ है।

शेख तमीम: दुनिया के सबसे अमीर राष्ट्राध्यक्षों में शामिल

1980 में जन्मे शेख तमीम ने अपनी शिक्षा लंदन के हैरो स्कूल और रॉयल मिलिट्री एकेडमी सैंडहर्स्ट से पूरी की। उनके पिता शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के सिंहासन छोड़ने के बाद 2013 में वह कतर के अमीर बने।

Qatar Amir Al Thani Net Worth
source: Google

कतर प्राकृतिक गैस और तेल भंडार के कारण दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख तमीम की व्यक्तिगत संपत्ति करीब 20,000 करोड़ रुपये (2.4 अरब डॉलर) आंकी गई है, जबकि उनके शाही परिवार अल-थानी की कुल संपत्ति 27 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है।

शाही लाइफस्टाइल: सोने का महल, लग्जरी यॉट और महंगी कारें

शेख तमीम अपने शानदार जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके पास कई शानदार संपत्तियां और कीमती चीजों का कलेक्शन है:

  • दोहा का रॉयल पैलेस: 100 कमरों वाला महल, जिसे सोने से सजाया गया है।
  • ओमान का भव्य एस्टेट: 2019 में बनवाया गया एक विशाल महल।
  • कतारा यॉट: यह 3,300 करोड़ रुपये की कीमत वाली लग्जरी यॉट है।
  • लग्जरी कार कलेक्शन: बुगाटी, फेरारी और रोल्स-रॉयस जैसी 500 से अधिक महंगी और दुर्लभ कारें।

दोहा के रॉयल पैलेस में 15 महल और 500 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी मौजूद है।

खेल जगत में भी बड़ा नाम

शेख तमीम सिर्फ राजनीति और बिजनेस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल जगत में भी उनकी गहरी रुचि है।

  • 2004 में उन्होंने कतर स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट (QSI) की स्थापना की।
  • 2011 में QSI ने फ्रांस के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) को खरीदा।
  • 2023 में उन्होंने पुर्तगाल के SC ब्रागा क्लब में 21.7% हिस्सेदारी खरीदी।

कतर फीफा वर्ल्ड कप 2022 का भी मेजबान रहा, जिसने उसे वैश्विक स्तर पर खेल जगत में बड़ी पहचान दिलाई।

भारत-कतर व्यापारिक संबंध और संभावनाएं

शेख तमीम की इस यात्रा से भारत और कतर के व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। भारत कतर से बड़ी मात्रा में LNG आयात करता है, जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस यात्रा के दौरान निवेश और व्यापार सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौते होने की संभावना है। भारत में कतर का निवेश पहले से मौजूद है, लेकिन अब इसे और बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं।

और पढ़ें: US Airstrike Syria: अमेरिकी सेना की एयर स्ट्राइक में अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन का सीनियर कमांडर ढेर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds