Pathaan Controversy: फिल्म पठान में किए गए बड़े बदलाव लेकिन तय समय पर रिलीज नहीं होगी फिल्म!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 03 Jan 2023, 12:00 AM

तय समय पर रिलीज नहीं होगी शाहरुख की फिल्म पठान

चार साल बाद बड़े परदे वापसी कर रहे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इस समय अपनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan )को लेकर विवाद का हिस्सा बने हुए हैं. दरअसल, जब से उनकी फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) रिलीज़ हुआ है तब से ये फिल्म विवाद में फंसी हुई है वहीँ इस फिल्म के विरोध के बाद फिल्म में कई सारे बदलाव किए गये हैं साथ ही इस फिल्म की रिलीज़ डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है. 

Also Read- इस वजह से आलिया भट्ट ने छुपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की बात, खुद किया खुलासा.

फिल्म में किए गए ये बड़े बदलाव 

Pathaan Controversy: फिल्म पठान में किए गए बड़े बदलाव लेकिन तय समय पर रिलीज नहीं होगी फिल्म! — Nedrick News

मीडिया रिपोर्ट के अनुसर, इस फिल्म में जो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल हुआ था उस सीन को हटा दिया गया था. इसे लेकर अभी तक किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गयी है लेकिन एक्टर और सेल्फ क्लेम्ड फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने अपने एक ट्वीट में ऐसा दावा किया है उन्होंने इस फिल्म में कई सारे बदलाव किए हैं. 

फिल्म की रिलीज डेट बढ़ी आगे 

वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा फिल्म के नाम को भी बदला गया है और इस बात की जानकारी केआरके के एक ट्वीट से मिली है. हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘कंफर्म हो चुका है ‘पठान’ का टाइटल (Pathaan movie name change) बदल दिया गया है, बेशर्म रंग गाने में भगवा बिकिनी भी नहीं रही. इसके अलावा मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया है. 

सेंसर बोर्ड ने दिए बदलाव के आदेश 

आपको बता दें, हाल ही में सेंसर बोर्ड (censor board) ने पठान के मेकर्स को  रिलीज से पहले फिल्म में कुछ बदलाव कर रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया था. इसके अलावा बोर्ड ने फिल्म के गानों में भी बदलाव करने को कहा था. 

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म 

ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी है और इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका पादुकोण के साथ  जॉन अब्राहम (John Abraham) भी दिखाई देंगे. वहीं ये फिल्म ‘पठान’  25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Also Read- Shah Rukh Khan की “PATHAAN” ने किया बवाल, CONTROVERSY के चक्कर में हुई HIT.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds