बच्चों को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बयां किया अपना दर्द , पत्नी और हाउस हेल्प के आरोपों पर कही ये बात!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 23 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी और हाउस हेल्प के आरोपों पर दी सफाई

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) कई समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे हैं. वहीं इस बीच अब इस मामले को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बयान दिया है. दरअसल, हाल ही में एक्टर की वाइफ आलिया (Aaliya Siddiqui) ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दुबई वाले घर में काम करने वाली हाउस हेल्प सपना रॉबिन मसीह ने भी नवाजुद्दीन पर कई सारे आरोप लगाए थे. वहीं अब इन आरोपों लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार सफाई दी है. इसी के सतह उन्होने बच्चों को लेकर भी अपना दर्द बयां किया. 

Also Read- जानिए क्या है दादा साहब फाल्के के नाम दिए जाने वाले दोनों अवार्ड में अंतर और इस बार किन सितारों को मिला ये आवार्ड

नवाजुद्दीन ने आरोपों पर दी सफाई 

बच्चों को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बयां किया अपना दर्द , पत्नी और हाउस हेल्प के आरोपों पर कही ये बात! — NEDRICK NEWS

मीडिया से बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी से इस पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल किए गए. मीडिया ने एक्टर से सवाल करते हुए पूछा,’वाइफ आलिया और हाउस हेल्प के आरोपों पर आप क्या कहना चाहेंगे?’ वहीं, इसका जवाब देते हुए एक्टर का अपने बच्चों को लेकर दर्द बयां किया.नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ‘इस बारे में मैं कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं…हां, बस इतना कहूंगा कि इन सब के चलते मेरे बच्चों की स्कूलिंग पर असर पड़ रहा है…मेरे बच्चे दुबई में पढ़ते हैं लेकिन अब वो यहां एक महीने से हैं. मेरी बस यही अपील है कि मेरे बच्चे स्कूल जाएं, बस. इससे अलग मैं और कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं.

नवाजुद्दीन पर लगे थे ये आरोप 

बच्चों को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बयां किया अपना दर्द , पत्नी और हाउस हेल्प के आरोपों पर कही ये बात! — NEDRICK NEWS

आपको बता दें. नवाजुद्दीन की पत्नी ने उनपर और उनकी मां मेहरूनिसा सिद्दीकी  के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी. वहीं इस मामले पर आलिया के वकील ने यह दावा किया है कि ‘नवाजुद्दीन और उनके घर के सदस्यों ने मेरी मुवक्किल(Client) आलिया सिद्दीकी को घर से निकालने के लिए हर संभव कोशिश की. पहले उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. फिर पुलिस के माध्यम से गिरफ्तारी की धमकी दी और अब उन पर कई जुल्म कर रहे हैं. कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है और 24 घंटे बॉडीगार्ड तैनात रहते हैं. संपत्ति विवाद दर्ज करायी थी शिकायत इस समय आलिया अंधेरी में नवाजुद्दीन के घर पर रह रही हैं. बताया गया है कि आलिया और उसके बच्चों मियाना और शोरा को पासपोर्ट की समस्या के कारण दुबई से लौटना पड़ा. 

Also Read- कार्तिक नहीं बल्कि अक्षय कुमार कि वजह से हिट हुई थी ‘भूल भुलैया 2’? शहजादा की फीकी कमाई पर उठा सवाल!.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds