Trending

इन सितारों का मुंह तक नहीं देखना पसंद करती Aishwarya…जानिए मिस वर्ल्ड के दुश्मनों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 07 Nov 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड की चकाचौंध से भरी दुनिया से जुड़ी बातें जानने में अक्सर ही आम लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है। बॉलीवुड के कई सितारे अलग अलग वजहों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। कई बार तमाम सितारों की दोस्ती लाइमलाइट में रहती हैं, तो कई बार दुश्मनी। 

आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड पर राज किया करती थीं। हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की, जो भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कमी नहीं आई। आज के समय में भी उनके चाहने वाले करोड़ों की संख्या में हैं। लेकिन आज हम अपने इस आर्टिकल में बात करेंगे ऐश्वर्या राय के दुश्मनों की। 

जी हां, जहां ऐश्वर्या को करोड़ों लोग पसंद करते हैं, तो वहीं फिल्म इंड्रस्टी में उनके कई दुश्मन ही हैं। आज ऐश्वर्या की दुश्मनों की लिस्ट में शामिल कुछ नामों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

करीना कपूर खान…

लिस्ट में पहला नाम है करीना कपूर खान यानी बेबो का। ये तो हम जानते ही हैं कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक वक्त में शादी करने वाले थे। दोनों की सगाई भी हो गई, लेकिन बाद में ये टूट भी गई थी। ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या और करीना के बीच दुश्मनी की वजह की शुरुआत तब ही से हो गई जब उन्होंने अभिषेक बच्चन ने  शादी की। बस जबसे ही दोनों हसीनाओं के बीच तकरार चली आ रही। आज भी जब ये दोनों किसी Award function या Interview के दौरान आमने सामने आती हैं, तो एक दूसरे को एक नजर तक देखना पसंद नहीं करती।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन एक वक्त मे अच्छी दोस्त हुआ करती थी, लेकिन ऐसा माना जाता है कि उनकी यही दोस्ती एक दिन दुश्मनी मे बदल गई। हुआ कुछ यूं कि चलते चलते फिल्म पहले ऐश्वर्या को मिली थीं, लेकिन फिर बिना बताए रानी मुखर्जी ने इसे साइन कर लिया। बस तभी से इन दोनों की दोस्ती दुशमनी मे बदल गई।

सोनम कपूर

लिस्ट में एक नाम सोनम कपूर का भी शामिल है। मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर के रिश्ते कुछ ज्यादा अच्छे नहीं है। दरअसल, एक बार सोनम ने ऐश्वर्या को आंटी बोल दिया था। उसी दौरान से दोनों के रिश्ते खराब हो गए।

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी और ऐश्वर्या राय के बीच भी खटपट चली आ रही है। दरअसल, एक बार इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को प्लासटिक बोल दिया था। जिसको लेकर ऐश्वर्या ने एक interview में नाराजगी भी जाहिर की थी। 

सलमान खान 

सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या के बीच के रिश्ते के बारे में भला कौन नहीं जानता। दोनों एक वक्त में रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हो गया था। तब से ही इन दोनों स्टार्स के बीच दूरियां बनी हुई है। 

विवेक ओबेरॉय

जब ऐश्वर्या का सलमान से ब्रेकअप हुआ, तो उसके बाद वो विवेक ओबरॉय के करीब आ गई थी। ये सलमान और विवेक के बीच दुश्मनी की वजह भी बना। विवेक ओबरॉय ने तो सलमान के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसको लेकर काफी बवाल मचा। इसके बाद ऐश्वर्या विवेक से भी दूर हो गई थीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds