5 मुस्लिम 1 हिन्दू गिरफ्तार…शादी का वादा करके दलित नाबलिग बहनों के साथ किया रेप, फिर कर दी हत्या

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Sep 2022, 12:00 AM | Updated: 15 Sep 2022, 12:00 AM

दलित समुदाय की दो बहनों के साथ हुआ रेप और हत्या, 6 लोग हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में दलित समुदाय की दो बहनों के साथ रेप और उसके बाद उनकी हत्या करने का मामला समाने आया है। जिसको लेकर यहाँ पर बीती रात जमकर हंगामा हुआ। इसी के साथ इस मामले को लेकर राज्य की योगी सरकार के कानून-व्यवस्था पर सवाल किए जा रहे हैं।

Also Read- महिला ने निकाली दराती और काट डाले अपने जिस्म के कपड़े…यहां पढ़े क्या है पूरा मामला….

जानिए क्या है पूरा मामला

ये मामला लखीमपुर खीरी के निघासन (Nighasan) कोतवाली का है। यहां पर गांव के बाहर दलित समुदाय की दो बहनों की लाश गन्ने के खेत में दुप्पटे से लटकी हुई मिली है। वहीं इनमे से एक लड़की की उम्र 15 साल और 17 साल बताई जा रही है। वहीं इस मामले पीडिता के परिवार ने लड़कियों को जबरन उठाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है जिसके बाद इस मामले को बलात्कार, हत्या और बाल शोषण के तहत दर्ज किया गया है।

6 लोग हुए गिरफ्तार

वहीं इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिफ्तार किया है और इन आरोपियों में 1 हिंदू और बाकी 5 मुस्लिम हैं। वहीं अभी तक पुलिस ने इस मामले में शामिल 6 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके नाम छोटू, जुनैद, हफीजुरहमान, करीमुद्दीन और आरिफ हैं।

लखीमपुर एसपी ने दी घटना की जानकारी

वहीं इस मामले को लेकर लखीमपुर एसपी ने जानकारी देते हुए कहा है कि लड़कियों के पड़ोस में एक आरोपी छोटू रहता है। जिसने लड़कियों की पहचान आरोपी सोहेल और जुनैद से कराई थी। सोहेल और जुनैद एक अन्य आरोपी के साथ लड़कियों को बाइक से खेत ले गया। वहीं पुलिस ने ये भी बताया कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। ये दोनों लड़कियां अपनी मर्जी से बाइक से लड़कों के साथ गयी थी। जिसके बाद खेत पर सोहेल और जुनैद ने अलग अलग लड़कियों के साथ रेप किया। वहीं जब लड़कियों ने शादी की बात करी तो इन लोगों ने शादी से इनकार कर दिया और सोहेल, जुनैद समेत तीन आरोपियों ने इन दोनों लड़कियों की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दो अन्य आरोपियों को बुलाकर किसी दूसरी जगह इन दोनों लड़कियों की लाश खेत में लटका दी।

पीड़िता की माँ ने दिया बयान

इन दोनों लड़कियों की माँ ने इस मामले को लेकर बयान दिया है कि मेरी लड़कियां घर के बाहर बैठी हुई थीं इसी दौरान जब वह घर के अंदर गई तभी एक बाइक पर 3 लोग आए और 2 लड़कों ने उनकी बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। उसके बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ पर लटके मिले थे।

आईजी लक्ष्मी कर रही है मामले की जाँच

वहीं इस घटना की जांच लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह कर रही हैं। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि, “लखीमपुर खीरी के एक गांव के बाहर खेत में दो बच्चियों के शव पेड़ से लटके मिले। शवों पर कोई चोट नहीं पाई गई। पोस्टमार्टम के बाद अन्य बातों का पता चलेगा, जांच जारी है।”

Also read- नाबालिग दलित रेप पीड़िता को बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने थाने में बंद करके पीटा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds