शादी के कार्ड क़ा ऐसा इस्तेमाल आप सपने मे भी नहीं सोच सकते है, ड्रग्स छिपा कर ले जा रही थी लड़की

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 14 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शादी के कार्ड के जरिये ड्रग्स की तस्करी 

दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी खास शख्स को शादी में बुलाने के लिए कार्ड की जरुरत होती है। ताकि लोग शादी के लिए तय की गयी तारिख और समयअनुसार इस समारोह में शामिल हो सकें। वहीं इस बीच इस शादी के कार्ड से जुड़ा एक मामला समाने आया है जिसमें इस शादी के कार्ड के जरिये ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी। 

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, ये मामला सोशल मीडिया से एक विडियो के जरिए सामने आया है जिसमे एक लड़की शादी के कार्ड के जरिए ड्रग्स की सप्लाई कर रही थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बिना डरे शादी का कार्ड लेकर एयरपोर्ट पहुंची, इस दौरान जब उसके पास से मिले कार्ड की चेकिंग हुई तो उसके अन्दर से ड्रग्स मिला, जिसे लेकर लड़की फ्लाइट से किसी और जगह ले जाने वाली थी। 

IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर की विडियो 

इस मामले की जानकारी IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो शेयर करके दी है। IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘वेडिंग कार्ड वाली लड़की एयरपोर्ट पर पकड़ी गई। कार्ड के अंदर ड्रग्स था। सावधान रहें। एयरपोर्ट पर किसी से कुछ भी न लें, इसके आकार, वस्तु की परवाह किए बिना। न बूढ़ा, न जवान, महिला-पुरुष/बच्चा कोई भी हो!’. वहीं ये विडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही शेयर भी कर रहे हैं। और अभी तक इस वीडियो पर 139. 2 व्यूज आ चुके हैं साथ ही चार हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

साल 2020 में बेंगलुरु में हुई थी ये घटना 

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दो पहले फरवरी 2020 में बेंगलुरु में हुई थी। यहाँ के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने पांच करोड़ से ज्यादा रुपये की एफेड्रिन ड्रग्स बरामद की थी। जिसे एक लड़की शादी के 43 कार्डों में छिपाकर ले जा रही थी और ये एफेड्रिन ड्रग्स ऑस्ट्रेलिया सप्लाई किया जा रहा था। लेकिन एअरपोर्ट लगाई गयी हाई टेक्नोलॉजी की मदद से लड़की को पकड़ लिया गया। 

आपको बता दें, एफेड्रिन (Ephedrine) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत इस शादी के कार्ड में छिपी सामग्री ड्रग्स का प्रकार है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds