बेहद ही शर्मनाक: 10 साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल में गैंगरेप, 7 में से 6 आरोपी भी नाबालिग और…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 11 Jun 2021, 12:00 AM

आज हम एक ऐसे मामले के बारे में बताएंगे, जो आपको ये सोचने पर मजबूर कर देगा कि आखिर हमारा समाज किस तरफ जा रहा है। इस पूरे मामले के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे और साथ ही कई तरह के सवाल भी आपके मन में आएंगे।

ये मामला है हरियाणा के रेवाड़ी का। जहां 10 साल की एक बच्ची दरिंदगी का शिकार हुईं। एक स्कूल में उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात है ये है कि इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले नाबालिग ही थे। 

जिन लोगों ने मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया, उसमें से केवल एक ही शख्स 18 साल की उम्र का था। इसके अलावा बाकी लड़कों की उम्र महज 10 से 12 साल के बीच की है। 

ये मामला 15 दिन पहले का है। 24 मई को बच्ची के साथ हैवानियत भरी इस वारदात को अंजाम दिया गया था, लेकिन इसके बाद ना तो मासूम ने इसके बारे में किसी को बताया और ना ही उन लड़कों ने। वो सभी रोजाना की तरह ही अपने काम में लग गए। इसके बाद लड़को ने एक कदम और आगे बढ़कर घटना का वीडियो फैलाना शुरू कर दिया।  

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती हैं। वो तीसरी क्लास में पढ़ती है। वारदात वाले दिन वो स्कूल में खेल रही थीं। वहां पर पड़ोस के बच्चे भी खेल रहे थे और तब ही उसके साथ इस दरिंदगी वाली घटना को अंजाम दिया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब वीडियो सोशल मीडिया पर मासूम बच्ची के पड़ोसियों ने देखी। फिर उन्होंने इसके बारे में बच्ची के माता पिता को बताया। जिसके बाद 9 जून को लड़की का परिवार पुलिस के पास पहुंच गया। इस केस में FIR दर्ज कराई गई।  

पुलिस ने इस मामले पर IPC की धारा 376D, 354C, 506, पॉक्‍सो, आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराया गया है और वीडियो के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस केस के 6 नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि एक 18 साल के आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में दो लड़के पीड़ित बच्ची के परिवार से ही है और बाकि पड़ोस में रहते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds