Mangladitya Rajyog 2026: ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, मार्च 2026 ग्रहों की चाल के हिसाब से खास होने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 फरवरी को सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके कुछ दिन बाद 3 मार्च को मंगल भी इसी नक्षत्र में कदम रखेंगे। सूर्य और मंगल की यह युति ‘मंगलादित्य राजयोग’ के रूप में जानी जाएगी। ज्योतिषियों का कहना है कि यह योग धन, सफलता और समाज में मान-सम्मान बढ़ाने के लिहाज से बहुत प्रभावशाली है।
मंगलादित्य राजयोग को ऊर्जा, साहस और निर्णायक क्षमताओं का प्रतीक माना जाता है। मार्च में जब व्यापार, शिक्षा और प्रशासनिक कामकाज तेज होते हैं, यह योग विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो निवेश, राजनीति या सरकारी सेवाओं से जुड़े हैं। इस दौरान नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं।
और पढ़ें: Mahashivratri Kab Hai: जानें 15 या 16 फरवरी, कब है शिवपूजा का सही दिन
कौन-कौन सी राशियों की खुलेगी किस्मत | Mangladitya Rajyog 2026
- मेष राशि (Aries): मेष राशि के लिए यह योग बेहद लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर मिलेंगे।
- मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्यशाली रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। निवेश करने की योजना है तो यह समय बहुत उपयुक्त है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
- सिंह राशि (Leo): सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस युति का लाभ सीधा इन पर पड़ेगा। व्यापार और पेशेवर कामों में विस्तार होगा, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे।
- तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नई आय के स्रोत खुलेंगे और साझेदारी में किए गए कामों से अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी।
- मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे और आपके फैसलों की सराहना करेंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सफलता के लिए बरतें सावधानी
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य और मंगल दोनों उग्र स्वभाव के ग्रह हैं। इनकी युति से सफलता जरूर मिलती है, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन या गुस्सा भी बढ़ सकता है। इसलिए इस समय संयम रखना जरूरी है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी स्थिति में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
इस मार्च महीने में मंगलादित्य राजयोग निवेश, करियर, समाजिक प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत विकास के लिए काफी फलदायी साबित होगा। यदि आप संयम और समझदारी से इस समय का लाभ उठाएं, तो यह माह नए अवसर और सफलता के दरवाजे खोल सकता है।




























