Trending

Mahindra Thar, Bolero और Scorpio सहित इन लोकप्रिय SUV पर मिल रही भारी छूट, अभी शोरूम पर जाकर खरीदे!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Sep 2024, 12:00 AM | Updated: 05 Sep 2024, 12:00 AM

Latest Offers on SUVs – ऑटो मार्केट में महिंद्रा का नाम कितना पॉपुलर है, यह बताने की जरूरत नहीं है। महिंद्रा की बोलेरो, थार और स्कॉर्पियो काफी पॉपुलर गाड़ियां हैं और इन दिनों इन गाड़ियों पर काफी अच्छे ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिनका आपको जरूर फायदा उठाना चाहिए। फेस्टिवल सीजन से पहले ही डीलरशिप लेवल पर महिंद्रा की दूसरी पॉपुलर गाड़ियों के साथ इन तीनों गाड़ियों पर 3 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। डिस्काउंट और ऑफर्स की बरसात के बीच ग्राहकों के पास अपनी पसंदीदा कार कम कीमत में खरीदने का मौका है। आइए, आपको ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़ें: New Jawa 42 FJ: जावा ने 1.99 लाख रुपये में लॉन्च की नई बाइक, 942 रुपये में करें बुक

Mahindra Scorpio Classic Offer Price

महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो क्लासिक पर भी भारी छूट मिल रही है, जिसमें 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर शामिल है। स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत 13.62 लाख रुपये से 17.42 लाख रुपये के बीच है।

Mahindra Scorpio
Source: Google

Mahindra XUV 400 Offer price

महिंद्रा एंड महिंद्रा की इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 पर ग्राहक इस महीने 3 लाख रुपये तक का लाभ पा सकते हैं। महिंद्रा XUV400 की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से लेकर 19.39 लाख रुपये तक है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सिंगल चार्ज रेंज 375 किलोमीटर से लेकर 456 किलोमीटर तक है। Latest Offers on SUVs.

Mahindra XUV400 EV
Source: Google

Mahindra Thar Offer Price

इन दिनों ग्राहकों को महिंद्रा थार एसयूवी के टू-व्हील ड्राइव वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपये तक और थार के 4WD वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। यह ऑफ-रोड 11.35 लाख रुपये से 17.60 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है

Mahindra Thar Rox, Latest Offers on SUVs
Source: Google

Mahindra Bolero पर कितनी छूट

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी बोलेरो पर इस महीने ग्राहक 89,997 रुपये तक का लाभ पा सकते हैं। बोलेरो की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये से लेकर 10.91 लाख रुपये तक है। वहीं, महिंद्रा बोलेरो के B4 वेरिएंट पर 11,300 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि इसके B6 वेरिएंट पर 16,777 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Mahindra Bolero
Source: Google

Mahindra Bolero Neo Offer Price

Latest Offers on SUVs – वहीं, सबसे ज्यादा ऑफर महिंद्रा बोलेरो B6 OPT पर मिल रहा है, जिसके तहत 89,997 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी ऑफर के तहत बोलेरो नियो पर भी 26,000 रुपये से 84,999 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Mahindra Bolero Neo,Latest Offers on SUVs
Source: Google

डिस्क्लेमर: कृपया ध्यान दें कि महिंद्रा द्वारा दी जाने वाली ये छूट शहर दर शहर अलग-अलग हो सकती है। इन छूटों के बारे में अधिक जानने के लिए अपने नज़दीकी महिंद्रा डीलरशिप पर जाएँ।

और पढ़ें: Tata Curvv Launched: क्रेटा को टक्कर देने बाजार में आई टाटा कर्व, 10 लाख रुपये में लॉन्च 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds