अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का ये राज्य है नंबर- 1

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 25 Mar 2023, 12:00 AM

देश-विदेश में अब भारत एक नयी छवि पेश करते हुए नजर आ रही है  है और इस वजह से आज देश-विदेश  में भारत को खूब इज्जत भी मिल रही है. इसी बीच भारत की अर्थव्यवस्था (Economy) की बात करेंगे तो भारत की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर (India economy 2 trillion dollars) से भी अधिक हो गयी है. वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं.

Also Read- एक माफी से बच सकती थी राहुल गांधी की सदस्यता! मानहानि के मामले में पहले तीन बार मांग चुके हैं माफी.

सबसे ज्यादा अर्थव्यवस्था वाला राज्य 

जानकरी के अनुसार, सबसे ज्यादा अर्थव्यवस्था  वाले भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महाराष्ट्र का सकल घरेलू उत्पाद सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 के अनुसार, महाराष्ट्र नंबर एक स्थान पर है. इसके बाद दूसरे नंबर पर  तमिलनाडु और गुजरात हैं और उत्तर प्रदेश नंबर चार पर है और कर्नाटक का नंबर पांच है। महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था तकरीबन 36 लाख करोड़ रुपए के आसपास है। साल 2022-23 में महाराष्ट्र का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 35.81 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह 2021-22 के लिए जीएसडीपी के संशोधित अनुमान (31.97 लाख करोड़ रुपये) से 12% अधिक है। महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था तकरीबन 36 लाख करोड़ रुपए के आसपास है। साल 2022-23 में महाराष्ट्र का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 35.81 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह 2021-22 के लिए जीएसडीपी के संशोधित अनुमान (31.97 लाख करोड़ रुपये) से 12% अधिक है।

जानिए बाकि राज्यों का कितनी है अर्थव्यवस्था 

ये शीर्ष पांच राज्य भारत की कुल अर्थव्यवस्था का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा साझा करते हैं। वहीं दक्षिण भारत के पांच राज्यों को मिलाकर 30 प्रतिशत के करीब आते हैं। उत्तर-पूर्व भारत के आठ राज्यों की हिस्सेदारी 3 प्रतिशत हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का सकल घरेलू उत्पाद सबसे कम है, इसके बाद मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर का स्थान है। 

कोरोना महामारी के कारण घटी है जीडीपी 

विश्व बैंक के अनुसार भारत की जीडीपी साल 2019 में 2.9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण 2020 में यह घटकर 2.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर रह गयी। अब मौजूदा समय में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है और शीघ्र ही इसके 3.5 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जिससे यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। क्रय शक्ति समानता (Purchasing Power Parity) के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 

Also Read- CJI के सामने कम शब्दों में बहुत कुछ कह गए इंडियन एक्सप्रेस के संपादक, चंद्रचूड़ मुस्कुराते रहे.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds