कैसी हैं Lata Mangeshkar की हालत? हेल्थ को लेकर आया अपडेट, कोरोना के साथ निमोनिया से जूझ रही हैं

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 12 Jan 2022, 12:00 AM

सबकी चहेती दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की लेकर इस वक्त उनके तमाम चाहने वाले चिंतित है। दरअसल, हाल ही में ये खबर सामने आई कि लता मंगेशकर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं और इसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से ही तमाम लोग दिग्गज सिंगर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो उठे और उनकी जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। इस बीच अब लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर नई अपडेट सामने आई है। लता मंगेशकर की भतीजी ने बताया है कि कैसे हैं अब उनकी तबीयत?

भतीजी रचना ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि लता मंगेशकर की हालत फिलहाल स्थिर है। वो रिकवर कर रही हैं। भतीजी रचना ने बताया कि दीदी की हेल्थ स्टेबल हैं। उनको फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उम्र के चलते उन्हें और भी कई दूसरी समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ध्यान रख रहें हैं। वो अगले कुछ दिन हॉस्पिटल में ही रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान बेहद दयालु है। लता दीदी एक फाइटर और विनर हैं। हम लोग सालों से उनको ऐसे ही जानते हैं। आगे उन्होंने फैंस को लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ मांगने के लिए धन्यवाद भी कहा। भतीजी ने कहा कि जब सब दुआ करते हैं तो कुछ भी गलत नहीं हो सकता। डॉक्टर्स अपना शानदार काम कर रहे हैं। लता दीदी के इलाज के लिए बेस्ट डॉक्टर्स को बुलाया गया है, जो ही उनका इलाज कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हालांकि अभी उनके परिवार के लोगों को उनसे मिलने नहीं दिया जा है। वो फिलहाल ICUमें ही रहेंगी। इससे पहले लता मंगेशकर के डॉक्टर ने भी हेल्ट अपडेट जारी करते हुए बताया था कि दिग्गज सिंगर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हुआ है। वो 10-12 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में ही रहेगीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds