'…वो इंसान कहलाने लायक भी नहीं', फिर सुशील मोदी पर बरसीं लालू की बेटी, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Jun 2021, 12:00 AM

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर बड़ा निशाना साधा है। रोहिणी ने एक ट्वीट कर सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि घरेलू महिलाओं के खिलाफ उनकी सोच ओछी है। उन्होंने ये बयान सुशील की ‘घरेलू महिला राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाने’ वाली ट्वीट को लेकर दिया।

फूट पड़ा रोहिणी का गुस्सा

रोहिणी ने ट्वीट करते हुए सुशील मोदी को घोर अनैतिक पाप करने वाला कहा। रोहिणी ने लिखा- ‘क्या घरेलू महिला क्रांति नहीं ला सकती। जिसके मुंह से ये बात निकली..महिला और भारतीय समाज का उपहास और अपमान करने का उपहास और अपमान का..उसने घोर अनैतिक पाप किया है।’

इससे पहले रोहिणी आचार्या ने एक और ट्वीट कर सुशील मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था- ‘आपकी मानसिकता बता रही है घरेलू महिला या महिलाओं के प्रति कैसी आप की ओछी सोच है..जिसको मां बहनों का भी सम्मान करने का संस्कार नहीं, वो नेता तो क्या इंसान कहलाने लायक नहीं।’

 

रोहिणी ने आगे ये भी कहा कि महिलाओं के प्रति इसी घिनौनी सोच के कारण डबल इंजन की सरकार ने बालिका गृह कांड को अंजाम दिया। 

सुशील मोदी की इस ट्वीट पर बोला हमला

दरअसल, सुशील मोदी ने एक ट्वीट कर लालू यादव पर निशाना साधा था। इसमें उन्होंने कहा था- ‘घरेलू महिला राबड़ी देवी को सीधे मुख्यमंत्री बनवा कर क्या लालू प्रसाद संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था को दुरुस्त करने की क्रांति कर रहे थे?’ इनकी इस ट्वीट पर रोहिणी का गुस्सा फूटा और उन्होंने अपने अंदाज में सुशील मोदी को जवाब दिया।

 

…जब लॉक हो गया था रोहिणी का ट्विटर अकाउंट

वैसा ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब सुशील मोदी और रोहिणी आचार्य में ये तनातनी देखने को मिली हो। इससे पहले एक कोविड केयर सेंटर को लेकर भी दोनों भिड़ गए थे। बात इतनी बढ़ गई थी कि सुशील मोदी की शिकायत पर रोहिणी का ट्विटर अकाउंट 12 घंटे के लिए लॉक भी हो गया था, लेकिन इसके बाद भी रोहिणी के अपना आक्रामक तेवर में कोई बदलाव नहीं आया। वो अपने अंदाज में अलग अलग मुद्दों को लेकर बिहार की एनडीए सरकार को घेरती रहती हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds