Trending

Korean Skin Care: करोयिन ग्लास स्किन के लिए फोलो करें ये टिप्स, पाएँ साफ़ चमकदार त्वचा

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 05 Feb 2026, 06:27 AM | Updated: 05 Feb 2026, 06:28 AM

Korean Skin Care: आजकल कोरियन फिल्में और ड्रामा ही नहीं बल्कि कोरियन स्किनकेयर भी पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। हर कोई यह जानना चाहता है कि कोरियन लड़कियों की स्किन इतनी साफ, बेदाग और नेचुरली ग्लोइंग कैसे रहती है। इसका राज महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि उनका डेली स्किनकेयर रूटीन (Skin Care Routine) है। तो, चलिए आपको इस में बताते है उन सभी आसान टिप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फॉलो करके आप ग्लोइंग और चमकदार स्किन पा सकते हैं।

और पढ़े: Weight loss Journey: 24 साल की मां ने 40 किलो वजन घटाकर बदली जिंदगी, बिना इंजेक्शन और दवाइयों के किया वेट लॉस

चमकदार और दमकती त्वचा के लिए बेहतरीन टिप्स

वैसे तो हर लड़की का सपना होता है कोरियन गर्ल्स के जैसे स्मूथ एंड ग्लास स्किन पाने का। कोरियन स्किनकेयर का मकसद होता है “ग्लास स्किन” पाना, यानी ऐसी त्वचा जो इतनी साफ, स्मूद और हाइड्रेटेड हो कि शीशे की तरह चमके। अगर आप भी ऐसी ही हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को अपने Routine में शामिल कर सकते हैं।

डबल क्लींजिंग से करें शुरुआत – Start with double cleansing.

कोरियन स्किनकेयर (Korean Skin Care) का पहला और सबसे जरूरी स्टेप है डबल क्लींजिंग। पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर (Oil-based cleanser) से मेकअप (Makeup), सनस्क्रीन (sunscreen) और गंदगी हटाएं। फिर वॉटर-बेस्ड क्लींजर (Water-based cleanser) से चेहरा धोएं। इससे स्किन अंदर तक साफ होती है और ग्लो बना रहता है।

हफ्ते में 1–2 बार एक्सफोलिएट करें – Exfoliate 1-2 times a week.

डेड स्किन हटाने के लिए हल्के हाथों से स्क्रब (scrub) करें। इससे त्वचा साफ और स्मूद दिखती है। ध्यान रखें, ज्यादा हार्श स्क्रब न करें, वरना इरिटेशन हो सकती है।

और पढ़े: Strong Bones for Women: 35 के बाद हड्डियां मांगेंगी साथ, कहीं आपकी लापरवाही भारी न पड़ जाए!

स्किन को भरपूर हाइड्रेशन दें – Skin plenty of hydration.

कोरियन रूटीन (Korean Routine) में हाइड्रेशन सबसे अहम है। टोनर (toner), हायलूरोनिक एसिड सीरम (Hyaluronic Acid Serum) और अच्छा मॉइश्चराइजर (Moisturizer) इस्तेमाल करें। हाइड्रेटेड स्किन ही नेचुरली ग्लो करती है।

Sunscreen लगाना कभी न भूलें – Never forget to apply sunscreen

SPF 30 या उससे ज्यादा का ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन (Broad-spectrum sunscreen) रोज लगाएं। मौसम कैसा भी हो, घर में हों या बाहर — सनस्क्रीन जरूरी है। यह स्किन को डलनेस, दाग-धब्बों और एजिंग से बचाता है।

Healthy Lifestyle भी है जरूरी

सिर्फ़ क्रीम लगाने से आपको ग्लो नहीं मिलेगा। अच्छी नींद, सही कपड़े पहनना, खूब पानी पीना और कम स्ट्रेस—इन सबका आपकी स्किन पर सीधा असर पड़ता है। आजकल लोग इन चीज़ों को अहमियत नहीं देते, लेकिन अगर आप हेल्दी स्किन चाहते हैं, तो हेल्दी डाइट बहुत ज़रूरी है।

कोरियन 10-स्टेप “ग्लास स्किन” रूटीन

अगर आप पूरा कोरियन रूटीन (Korean routine) फॉलो करना चाहते हैं, तो यह 10 स्टेप्स अपनाएं। समय कम हो तो इनमें से 3-4 जरूरी स्टेप्स भी कर सकते हैं।

1. Oil Cleanser – मेकअप और सनस्क्रीन हटाने के लिए
2. Water-based Cleanser – पसीना और गंदगी साफ करने के लिए
3. Exfoliation – हफ्ते में 1-2 बार
4. Toner – pH बैलेंस और हाइड्रेशन की शुरुआत
5. Essence – अंदरूनी ग्लो के लिए (कोरियन रूटीन का दिल)
6. Serum/Ampoule – स्किन प्रॉब्लम्स के लिए
7. Sheet Mask– हफ्ते में 2-3 बार इंस्टेंट हाइड्रेशन
8. Eye Cream – आंखों के आसपास की केयर
9. Moisturizer – नमी को लॉक करने के लिए
10. Sunscreen– दिन में सबसे जरूरी स्टेप

इसक अलवा आपको बता दें, अगर कोरियन गर्ल्स की तरह ग्लास सक्नि चाहिए तो कोरियन स्किनकेयर (Korean Skin Care) का फॉर्मूला है जेंटल केयर, हाइड्रेशन, कंसिस्टेंसी। अगर आप रोज ये छोटे-छोटे स्टेप्स फॉलो करते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपकी स्किन में फर्क नजर आने लगेगा। महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं, सही रूटीन और नियमित देखभाल ही असली राज है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds