Trending

क्या आप अपने बगीचे में लगा सकते हैं पीपल का पेड़, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 07 May 2024, 12:00 AM | Updated: 07 May 2024, 12:00 AM

घर में पेड़-पौधे होने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। इसी वजह से हम अपने बगीचे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए उसमें तरह-तरह के फूल और पौधे लगाते हैं। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो धार्मिक भावनाओं के चलते घर में पौधे लगाते हैं। जैसी की तुलसी। तुलसी की तरह पीपल के पेड़ को भी हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। पीपल के पेड़ का वर्णन भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भी किया है। ऐसा माना जाता है कि इस पीपल के पेड़ पर सभी देवी-देवताओं का वास होता है। वैसे तो पीपल का पेड़ पवित्र माना जाता है और यह 24 घंटे ऑक्सीजन देता है, लेकिन इन सभी कारणों के बावजूद भी आपने यह चमत्कारी पेड़ मंदिर के अलावा किसी के घर में नहीं देखा होगा। अगर आप भी अपने घर के गार्डन में पीपल का पेड़ लगाने की सोच रहे हैं तो रुकिए और हमारा आर्टिकल पढ़ने के बाद ही कोई फैसला लीजिए। दरअसल आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ महत्व जिनके कारण पीपल के पेड़ को घर में नहीं लगाया जाता है।

और पढ़ें: बेडरूम को सजाने के लिए बेस्ट हैं ये 10 पौधे, ऑक्सीजन बढ़ाने में भी हैं कारगर 

घर में अशुभ माना जाता है पीपल का पेड़

पीपल का पेड़ पूजनीय माना जाता है। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। लेकिन पीपल का पेड़ किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर ही होना चाहिए। घर में पीपल का पेड़ होना बहुत अशुभ होता है।

घर में भी पीपल का पेड़ उगने पर करें ये उपाय

अगर आपके बगीचे में पीपल का पेड़ उग आया है तो उसे थोड़ा बड़ा होने दें। इसके बाद इसे मिट्टी सहित खोदकर किसी अन्य स्थान पर लगाया जा सकता है। ऐसा करने से यह पेड़ नष्ट नहीं होगा और अन्य स्थानों पर भी अच्छी तरह से विकसित होगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन कारणों से घर में पीपल का पेड़ नहीं होना चाहिए।

  1. पीपल का पौधा कुछ ही वर्षों में विशाल वृक्ष बन जाता है और इसकी जड़ें काफी दूर तक फैल जाती हैं। अगर पीपल का पेड़ बगीचे में लगा हो तो इसकी जड़ें घर की नींव को कमजोर कर सकती हैं। जिससे घर की नींव हिल सकती है।
  2. पीपल का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन देता है इसलिए कहा जाता है कि अगर शरीर को जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन मिल जाए तो भी वह हानिकारक साबित होता है।
  3. ऐसी मान्यता है कि अगर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पीपल के पेड़ की छाया मकान पर पड़ती है तो यह नुकसान दायक होती है। इससे उन्नति रुक सकती है।

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि नेड्रिक न्यूज किसी भी जानकारी का समर्थन या पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

और पढ़ें: 10 सर्वश्रेष्ठ इनडोर फूल वाले पौधे जो सुंदर होने के साथ-साथ पूरे वर्ष खिलते हैं

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds