जानिए क्या थी पीएम मोदी पर बनी BBC के विवादित डॉक्यूमेंट्री की कहानी, जिसे सरकार ने कर दिया ब्लॉक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 22 Jan 2023, 12:00 AM

BBC डॉक्यूमेंट्री के YouTube लिंक को किया गया ब्लॉक

शनिवार को केंद्र सरकार (central goverment) ने बीबीसी (BBC) डॉक्यूमेंट्री के YouTube लिंक को ब्लॉक कर दिया. दरअसल, जो बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC documentary) ब्लॉक की गयी है वो पीएम मोदी (PM modi) एक संबंध में थी. जिसे केंद्र सरकार ने फैसला लेते हुए इन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संबंध में बीबीसी द्वारा बनाए गए विवादित डॉक्यूमेंट्री सीरीज को ब्लॉक (controversial documentary series) कर दिया है।  

Also Read- देश के वो 3 प्रधानमंत्री जिन्होंने वित्त मंत्री की जगह खुद पेश किया देश का आम बजट.

जानिए क्या विवादित डॉक्यूमेंट्री 

जानकारी के अनुसार,बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” (India: The Modi Question) में नरेंद्र मोदी और भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के तनाव की कहानी को दिखाया गे गया है। इसी के साथ इस डॉक्यूमेंट्री में 2002 के गुजरात दंगों (Gujrat Riots) में मोदी की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किये गये हैं साथ ही डॉक्यूमेंट्री में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद भारत का अल्पसंख्यक समाज खराब स्थितियों से गुजर रहा है। उसके साथ भेदभाव व्यवहार किए जा रहे हैं। वहीं विदेश मंत्रालय (foreign Ministry), गृह मंत्रालय (Home Ministry) और सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने डॉक्यूमेंट्री की जांच की। इसमें बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को भारत के विभिन्न समुदायों के बीच विभाजन करने वाला पाया गया। इसके साथ ही यह देखा गया कि डॉक्यूमेंट्री में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के अधिकार और विश्वसनीयता पर आक्षेप लगाने की कोशिश की गई है। जिसके बाद अब  अब इन सभी डॉक्यूमेंट्री के YouTube लिंक को ब्लॉक कर दिया गया है. 

विदेश मंत्रालय ने दी लिंक ब्लाक की जानकारी 

शुक्रवार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत (India) की छवि खराब करने के लिए यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाई गई है। शनिवार को केंद्र सरकार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के YouTube लिंक को ब्लॉक कर दिया। सूत्रों के अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड को प्रकाशित करने वाले कई YouTube वीडियो को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए।

YouTube और Twitter ने आदेश का पालन 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने कहा कि बीबीसी सीरीज के लिंक से संबंधित 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने के लिए ट्विटर को आदेश जारी किए गए थे। YouTube और Twitter ने निर्देशों का पालन किया है।

Also Read- Egypt के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, जानिए कैसे होता है Chief Guest का चुनाव.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds