मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, मिलेंगे एक हजार रुपये

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Dec 2024, 12:00 AM | Updated: 12 Dec 2024, 12:00 AM

Mahila Samman Yojana: दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Former CM Arvind Kejriwal) ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को वित्तीय मदद प्रदान करना है। इसी साल बजट सत्र के दौरान दिल्ली की तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना (Delhi CM Atishi Marlena) ने इस योजना की घोषणा की थी। अब, योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और 13 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

और पढ़ें: भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों पर क्यों भड़क उठा अमेरिका? जानें क्या है ये पूरा विवाद

योजना की प्रमुख विशेषताएं- Mahila Samman Yojana

इस योजना के तहत 18 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी। शुरुआत में, रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओं को 1000 रुपये की किस्त प्रदान की जाएगी और चुनाव के बाद इसे बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा। यह योजना उन महिलाओं के लिए है, जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को दिल्ली का निवासी और आधिकारिक वोटर होना अनिवार्य है। इसके अलावा, यदि किसी महिला के नाम पर चार पहिया वाहन है, तो वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अरविंद केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि योजना का रजिस्ट्रेशन मैनुअल तरीके से किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अगले कुछ दिनों में दिल्ली के हर मोहल्ले और गली में जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं को वोटर आईडी, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और आवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज साथ रखने होंगे।

महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कार्ड दिया जाएगा, जिससे उन्हें योजना का लाभ प्राप्त होगा। फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इच्छुक महिलाएं अपने विधायक कार्यालय जाकर आवश्यक कागजात के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

योजना की पात्रता

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो इन शर्तों को पूरा करती हैं:

  • महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • महिला को दिल्ली का निवासी और मतदाता होना चाहिए।

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को पहले से ही पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

महिलाओं के लिए बड़ा कदम

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह योजना न केवल महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी बल्कि उनके जीवन स्तर को भी सुधारने में मदद करेगी।

चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

इस योजना को चुनावी राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 2100 रुपये तय किया गया है, लेकिन चुनाव से पहले महिलाओं को 1000 रुपये मिलने का अनुमान है। इस पहल से आम आदमी पार्टी महिलाओं के बड़े वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें: पंजाब में सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला नारायण सिंह गिरफ्तार, पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग, बब्बर खालसा से है कनेक्शन

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds