Diwali Holiday List: यूपी-बिहार से दिल्ली और राजस्थान तक कितनी छुट्टी? यहां देखें पूरी लिस्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 24 Oct 2024, 12:00 AM

दिवाली (Diwali) का त्योहार हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है और इस दौरान विभिन्न राज्यों में सरकारी और निजी छुट्टियां होती हैं। इस बार राजस्थान सरकार ने दिवाली पर छुट्टी को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। वैसे तो हर साल की शुरुआत में ही राज्यों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो जाता है, लेकिन कई बार दिवाली से बड़े त्योहारों पर छुट्टियों को लेकर आखिरी समय में बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं, यूपी सरकार की ओर से जारी आदेश में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को दी गई है, जबकि 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) पर छुट्टी रहेगी और 3 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि यहां यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों में दी जाने वाली दिवाली की छुट्टियां (Diwali Holiday List) किस तरह दी गई हैं।

और पढ़ें: दिवाली पर इन 7 चीजों का दान करने से देवी लक्ष्मी होती हैं नाराज, घर में आती है दरिद्रता

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Diwali Holiday)

उत्तर प्रदेश में दिवाली के दिन सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में अवकाश रहता है। इसके अलावा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर भी छुट्टियां दी जाती हैं। आमतौर पर यह छुट्टियां 3-4 दिनों की होती हैं, जो दिवाली से शुरू होती हैं। वहीं इस उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी और 3 नवंबर को भाई दूज का त्योहार घोषित किया है। सरकार के आदेश के अनुसार, केवल इन्हीं दिनों छुट्टी घोषित की गई है, 1 नवंबर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

 Diwali Holiday List
Source: Google

महाराष्ट्र और दिल्ली (Maharashtra & Delhi Diwali Holiday)

महाराष्ट्र में दिवाली आमतौर पर दो दिन की छुट्टी के रूप में मनाई जाती है। 1 और 2 नवंबर को दिवाली के उपलक्ष्य में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। दिवाली से पहले और बाद में बच्चों को स्कूल से सात से दस दिन की छुट्टी मिल सकती है। दिल्ली में दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी। हालांकि, 31 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहेगी।

तमिलनाडु, गुजरात और पश्चिम बंगाल में कब हैं हॉलीडे?

इस दिवाली के मौके पर तमिलनाडु (Tamil Nadu Diwali Holiday) ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इस दौरान आतिशबाजी और मिठाइयों का विशेष महत्व होने के कारण यहां के लोग खास तैयारियां करते हैं। दिवाली के साथ ही गुजरात में नया साल भी मनाया जाता है। यहां दिवाली पर 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन की छुट्टी मनाई जाती है। इस दौरान लोग चर्च और घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहते हैं। पश्चिम बंगाल में दिवाली और काली पूजा एक साथ मनाई जाती है। यहां दिवाली की छुट्टी 1 और 2 नवंबर को होगी। इसके अलावा सरकार ने काली पूजा के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की है।

Diwali fair, Diwali
Source: Google

मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान

मध्य प्रदेश ने दिवाली के उपलक्ष्य में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की है। 1 और 2 नवंबर को सभी सरकारी इमारतें और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ग्रामीण इलाकों में दीये सजाने का प्रचलन है। इस दिवाली बिहार (Bihar Diwali Holiday) में दो दिन की छुट्टी रहेगी। 1 और 2 नवंबर को छुट्टी रहेगी। इसके अलावा छठ पूजा की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। इस साल राजस्थान (Rajasthan Diwali Holiday) में दिवाली पर तीन दिन की छुट्टी रहेगी। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सरकारी दफ्तर नहीं खुलेंगे। यहां पारंपरिक सजावट और मिट्टी के दीये एक अनूठी परंपरा का हिस्सा हैं।

और पढ़ें: धनतेरस से भाई दूज तक जानें अलग-अलग परंपराएं | Rituals of Dhanteras, Bhai Dooj in Hindus

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds