Cannes Film Festival में इंडियन एक्ट्रेस का जलवा, ऐश्वर्या से लेकर हिना खान के लुक की देखें खूबसूरत तस्वीरें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 May 2022, 12:00 AM | Updated: 19 May 2022, 12:00 AM

कान्स फिल्म फेस्टिवल धमाकेदार अंदाज में शुरू हो चुका है। इस बार कान्स फेस्टिवल अपने 75वें साल पूरे कर रहा है। ऐसे में यहां भारतीय सितारे शामिल हुए। Cannes 2022 के रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण के अलावा कौन-कौन जलवा बिखेरने पहुंचा, आइए बतातें है।

Cannes Film Festival में इंडियन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहले ही जूरी मेंबर के रूप में शामिल हो चुकी है। वहीं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीना ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ-साथ तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, हिना खान और हेली शाह का फैशन भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

एक ओर जहां दीपिका ने अपने पहले दिन के लिए फेमस डिजाइनर सब्यसाची (Sabyasachi) के आउटफिट और एक्सेसरीज को कैरी किया। तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन डॉल्ची एंड गबाना के गाउन में दिखीं। इस बलैक गाउन में कलरफुल सिंफनी 3D फ्लोरल मोटिफ्स अटैच थी। जिससे उनके गाउन को ड्रामेटिक टच दिया गया। मेकअप में पिंक लिप्स, बोल्ड आइमेकअप और मसकारा के साथ ऐश्वर्या ने अपने लुक को कंप्लीट किया।  

Cannes Film Festival में इंडियन एक्ट्रेस का जलवा, ऐश्वर्या से लेकर हिना खान के लुक की देखें खूबसूरत तस्वीरें... — Nedrick News

इसके अलावा जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने पहले दिन रेड कार्पेट पर Maison Geyanna Youness का डिजाइन किया हुआ सफेद फेदर गाउन पहना। उनका ये लुक लोगों को पसंद आया और उन्होंने अपने फैंस से जमकर तारीफें बटोरी।

Cannes Film Festival में इंडियन एक्ट्रेस का जलवा, ऐश्वर्या से लेकर हिना खान के लुक की देखें खूबसूरत तस्वीरें... — Nedrick News

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी कान्स में शिरकत करने पहुंची। यहां उन्होंने पहले दिन रेड कार्पेट के लिए Yanina Couture का काले रंग का गाउन चुना। इस गाउन में तमन्ना काफी स्टनिंग और गॉर्जियस लग रही थी। 

Cannes Film Festival में इंडियन एक्ट्रेस का जलवा, ऐश्वर्या से लेकर हिना खान के लुक की देखें खूबसूरत तस्वीरें... — Nedrick News

वहीं टीवी जगत की फेमस अदाकारा हिना खान दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची। हिना खान का लुक खूब पसंद किया जा रहा है। हिना खान ने सीरियाई फैशन डिजाइनर Rami Al Ali का डिजाइनर लाल रंग का गाउन पहना। उनके इस लुक को जमकर तारीफे मिल रही हैं। हिना रेड कलर के गाउन में हॉट एंड गॉर्जियस लग रही है।

Cannes Film Festival में इंडियन एक्ट्रेस का जलवा, ऐश्वर्या से लेकर हिना खान के लुक की देखें खूबसूरत तस्वीरें... — Nedrick News

वहीं 75वें कान्स फिल्म फेस्टिव में एक भारतीय एक्ट्रेस ने डेब्यू भी किया है। कान्स में पहली बार शिरकत करने वालीं हेली शाह ने Ziad Nakad का डिजाइन किया हुआ शिमर गाउन पहना। पहली बार कान्स में शिरकत करने को लेकर हेली शाह ने अपनी खुशी भी जाहिर की।

Cannes Film Festival में इंडियन एक्ट्रेस का जलवा, ऐश्वर्या से लेकर हिना खान के लुक की देखें खूबसूरत तस्वीरें... — Nedrick News

बता दें कि तमन्ना भाटिया और पूजा हेगड़े भारतीय दल का हिस्सा हैं, जिसकी अगुवाई सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कर रहे हैं। इस दल में ए आर रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शिखर कपूर और आर माधवन भी शामिल हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds