Trending

IG प्रिया दुबे और उनके पति की करोड़ों की संपत्ति जब्त, ये है पूरा मामला…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Dec 2021, 12:00 AM

प्रवर्तन निदेशालय (ED) पटना ने झारखंड कैडर की IPS अधिकारी प्रिया दुबे और उनके आरपीएफ अधिकारी पति संतोष दूबे की रांची और दिल्ली स्थित संपत्ति जब्त कर ली है। उनके खिलाफ ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। जब्त संपत्तियों का मूल्य 1.46 करोड़ रुपये है। प्रिया दुबे फिलहाल आइजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात हैं। ईडी ने दोनों अधिकारियों की जिन संपत्तियों को जब्त किया है, उनमें रांची के अशोक नगर कॉलोनी स्थित प्लॉट और ग्रीन व्यू हाइट्स स्थित फ्लैट शामिल हैं।

ईडी के अनुसार आरोपित संतोष कुमार दुबे ने अपनी पत्नी प्रिया दुबे के नाम पर सर्वाधिक संपत्ति खरीदी थी और उस संपति को संतोष कुमार ने अपने वैध आय से खरीदी गई संपत्ति बताया था।

CBI ने 2013 में प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपति की केस दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीबीआई ने प्रिया दुबे के खिलाफ जांच की राज्य सरकार से इजाजत मांगी थी। इस जांच में पाया गया कि साल 1996 से 2013 तक इन दोनों अधिकारियों की सभी स्रोतों से जायज आमदनी 1.57 करोड़ रुपये थी। हालांकि इस अवधि में इन दोनों अधिकारियों के पास मौजूद कुल संपत्ति की कीमत 2.65 करोड़ रुपये थी। CBI की जांच में जो बातें निकलकर सामने आई, उसके आधार पर ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds