मानवता फिर कलंकित- राजस्थान में नाबालिगों को नंगा कर बनाया मुर्गा, गुप्तांग में डाला सरिया

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 03 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राजस्थान के दौसा जिले से क्रूरता और इंसानियत को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने बच्चों को नग्न कर मुर्गा बनाया, फिर एक के गुप्तांग में सरिया डाल दिया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दरअसल, राजस्थान के दौसा जिले के महुआ थाना क्षेत्र के दो नाबालिग बच्चे शौच के लिए खोरी गांव में गए थे। इस दौरान दोनों ही बच्चों के हाथ में मोबाइल था। उन तीनों युवकों ने पहले तो को मारा-पीटा। फिर उन्हें डरा-धमकाकर उनके कपड़े उतरावा दिए। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपियों ने एक नाबालिग के गुप्तांग में सरिया तक डाल दिया, इस कारण बच्चा चोटिल हो गया। 

परिजनों ने दर्ज की FIR

घटना के बाद बच्चों ने घर जाकर परिजनों को पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन हैरान रह गए। घटना की जानकारी के बाद गुस्साएं परिजनों ने महुआ थाने में केस दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों नाबालिग बच्चों का मेडिकल करवाया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना में जिस बच्चे के गुप्तांग में सरिया डाला गया उसका इलाज करवाया गया है। वहीं घटना के आरोपियों पर नाबालिग के परिजनों ने केस दर्ज कराया है। साथ ही तीनों ही आरोपियों के नाम FIR में दर्ज किए गए है। बताया जा रहा है कि तीनों ही आरोपी धनतुरी गांव के निवासी है। फिलहाल पुलिस तीनों ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आईं

गौरतलब है कि मानवता को शर्मसार करने वाली राजस्थान की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जो मानवता को कलंकित करते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds