यमुनानगर में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर किया भंडाफोड़, नशीली दवाएं बनाने में केमिकल का किया जा रहा था प्रयोग, करोड़ों का माल बरामद

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 02 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हरियाणा के मुरलीधर इंडस्ट्रीज में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर नशीली दवाएं बनाने में केमिकल का प्रयोग होने का भंडाफोड़ किया है। इस में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने फैक्ट्री में रेड मारी और सबूतों के साथ आरोपियों की धड़ पकड़ी। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुरलीधर इंडस्ट्रीज से नशीली दवाएं बनाने में केमिकल का प्रयोग होने की बात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। साथ ही मामले में पुलिस ने दो आरोपी को धर-दबोचा है। दोनों आरोपी मुबंई के निवासी है। कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

DRI टीम ने फैक्ट्री पर मारी रेड 

दरअसल, हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर के सढूरा और बापौली गांव के बीच स्थित मुरलीधर इंडस्ट्रीज में न्यू दिल्ली की DRI (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने रेड मारी। DRI टीम ने जांच के दौरान 661 किलो केमिकल सहित और भी सामग्री जब्त की है। ये केमिकल नशीली दवाएं बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। बरामद किए गए मालकी कीमत करीब 132 करोड़ रुपये बताई जा रही है। टीम ने मौके से दो लोगों पर काबू पाया है।

दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान मुंबई के शिवाजी नगर निवासी मोहम्मद आजम और मुंबई के सेक्टर-22 निवासी वफादार हुसैन के रूप में हुई है। दोनों ही केमिकल ट्रेडर्स बताए जा रहे हैं। पकड़े गए इन आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त तरीके से मुरलीधर इंडस्ट्रीज में छापामारी की। गोपनीय तरीके से छापा मारने के चलते ही इसकी भनक स्थानीय पुलिस-प्रशासन को भी नहीं लगी। मालूम हो कि फैक्ट्री में छापामारी के दौरान दो केमिकल ट्रेडर्स को धर लिया गया है। हालांकि पूछताछ के दौरान पता लगा है कि फैक्टरी के चार पार्टनर हैं, जिनके नाम विजय कुमार, मोहित, श्यामलाल और रंजन है। चारों आरोपी यमुनानगर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस इनकी तलाश कर रही है। रेड के दौरान पुलिस की टीम ने फैक्टरी से कई सबूत जुटाए हैं जिसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया। 

छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप

वहीं इस छापेमारी के बाद से ही पूरे बापौली में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी जिसे भी मिली, वो फैक्टरी की ओर मामले को जानने के लिए दौड़ा चला आया। स्थानीय लोगों की दी गई जानकारी के अनुसार, मुरलीधर इंडस्ट्रीज रादौर के सढूरा और बापौली के बीच में बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी के चार आरोपियों की जांच में जुटी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds