करोड़ों की पॉकेट मनी, पार्टीज के शौकीन…कुछ इस तरह की लग्जरी लाइफ जीते हैं आर्यन खान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 01 Nov 2021, 12:00 AM

पिछले कुछ दिनों से एक नाम काफी चर्चा में है और ये नाम है सुपरस्टार शाहरुख के लाडले आर्यन खान का। बॉलीवुड का ड्रग्स केस वैसे तो पिछले साल से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स के नाम ड्रग्स केस से जुड़े, लेकिन शाहरुख के बेटे आर्यन की मुश्किलें कुछ ज्यादा ही बढ़ गई, क्योंकि उन्हें 27 दिन जेल में गुजारने पड़े। हालांकि आर्यन को जमानत मिल गई है और वो फिलहाल जेल से बाहर आ चुके हैं। लेकिन अभी भी आर्यन खान से जुड़ा ड्रग्स केस काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। 

आर्यन लगातार लाइमलाइट में हैं, तो आज आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ INTERSTING बातों के बारे में बताएंगे। क्या आप जानते हैं की किंग खान अपने लाडले को हर महीने कितनी पॉकेट मनी देते हैं? नहीं तो हम आपको बताते है… 

हाल ही में ये बात सामने आई है की आर्यन खान को अपने पिता शाहरुख खान की तरफ से हर महीने 10 से 15 करोड़ रुपये उनकी पॉकेट मनी के लिए दिए जाते हैं। इस पॉकेट मनी से आर्यन खान अपनी जरूरतों को पूरा करते है। 

खबरों के मुताबिक आर्यन खान पिता से मिली पॉकेट मनी को दोस्तों के साथ पार्टी करने मे खर्च करते हैं। पॉपुलर स्टार किड होने की वजह से आर्यन खान हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते है। पार्टिज करते हुए आर्यन खान की काफी सारी पिक्चर्स भी सोशल मिडिया पर मौजूद है, जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। यही नहीं सिर्फ 23 साल की उम्र में आर्यन खान के पास एक लग्जरी कार  भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। 

आर्यन खान अपने पिता के दम पर आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनके पास विदेश में भी खुद का घर हैं। एक दिन मे आर्यन 10 लाख से ज्यादा खर्च कर देते है। ड्रग्स केस के दौरान एनसीबी की पूछताछ में एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई कि शाहरूख काम में इतना बिजी रहते हैं कि आर्यन को अपने पिता से ही मिलने के लिए अपाइटमेंट लेना पड़ता है। ये बात काफी हैरान कर देने वाली है।

फिलहाल क्रूज ड्रग्स केस में पूरे 28 दिन तक जेल में रहने के बाद आर्यन खान को रिहाई मिल गई है और वो अब मन्नत वापस लौट चुके हैं। शाहरुख के लिए दोहरी खुशी का मौका है, क्योंकि उनका बेटा किंग खान के बर्थडे से पहले घर लौट आया। साथ ही वो अब दिवाली का त्योहार भी उनके साथ मना सकेगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds