एपस्टीन फाइल, ‘Swiss Guy’ और स्विट्ज़रलैंड का अपार्टमेंट… हरदीप पुरी को लेकर क्यों मचा है इंटरनेट पर बवाल?

Nandani | Nedrick News Published: 05 Feb 2026, 02:32 PM | Updated: 05 Feb 2026, 02:45 PM

Hardeep Singh Puri controversy: इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है। वजह है अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलें और उनमें कथित तौर पर सामने आया “Swiss Guy” का जिक्र। इसी के साथ एक पुराना दस्तावेज़ और स्विट्ज़रलैंड में मौजूद एक अपार्टमेंट को लेकर सवालों की बाढ़ आ गई है। यूज़र्स पूछ रहे हैं कि एक IFS अधिकारी या राजनयिक इतनी महंगी विदेशी प्रॉपर्टी कैसे खरीद सकता है।

और पढ़ें: Bill Gates controversy: ‘रशियन लड़कियों से संबंध और STD का डर’, एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स को लेकर सनसनीखेज दावा

स्विट्ज़रलैंड के अपार्टमेंट की कहानी (Hardeep Singh Puri controversy)

वायरल दावों के मुताबिक, हरदीप सिंह पुरी की पत्नी लक्ष्मी पुरी ने मार्च 2006 में स्विट्ज़रलैंड के टैने (Tannay) इलाके में एक अपार्टमेंट खरीदा था। बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 1.6 मिलियन स्विस फ़्रैंक थी। यह प्रॉपर्टी Chemin Prevent des Couleuvres, 1295 Tannay पते पर स्थित है। सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि यह अपार्टमेंट साल 2021 से खाली पड़ा है।
इन्हीं तथ्यों को जोड़कर कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जब काला धन वापस लाने की बातें होती रहीं, तो यह अपार्टमेंट कैसे और किन पैसों से खरीदा गया।

‘Swiss Guy’ और एपस्टीन कनेक्शन का दावा

एपस्टीन फाइल के दस्तावेज़ों में बिंदु क्रमांक 4 के तहत “Swiss Guy” शब्द का जिक्र बताया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में इसे हरदीप पुरी से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। यहां तक कि यह भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि कहीं इस अपार्टमेंट का कोई संबंध एपस्टीन से जुड़े मामलों से तो नहीं है। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही जांच एजेंसियों ने ऐसा कोई सीधा लिंक सामने रखा है।

कौन हैं लक्ष्मी पुरी

इस पूरे विवाद में लक्ष्मी पुरी का नाम भी चर्चा में है। लक्ष्मी पुरी एक अनुभवी पूर्व भारतीय डिप्लोमैट रही हैं। महाराष्ट्र की रहने वाली लक्ष्मी पुरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में ग्रेजुएशन और पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
उन्होंने 1974 में भारतीय विदेश सेवा जॉइन की और जापान, श्रीलंका, स्विट्ज़रलैंड और हंगरी जैसे देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दिल्ली में विदेश मंत्रालय में भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बाद वे संयुक्त राष्ट्र में अलग-अलग पदों पर रहीं और यूएन की पहली महिला असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल बनीं।
लक्ष्मी पुरी एक लेखिका भी हैं। उन्होंने Swallowing the Sun – A Novel नाम की किताब लिखी है और 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म Equal Means Equal में भी नजर आई थीं, जिसे IMDb पर 6 की रेटिंग मिली है।

बीजेपी की सफाई, अमित मालवीय का बयान

एपस्टीन से जुड़े ईमेल्स में हरदीप पुरी का नाम सामने आने के बाद बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जिन ईमेल्स में पुरी का जिक्र है, वे उस समय के हैं जब वे संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत थे।
मालवीय के मुताबिक, इन ईमेल्स में “दुनिया भर के कई बड़े लोगों” का जिक्र है। उन्होंने यह भी कहा कि ईमेल्स में वर्तनी की गलतियां, बेतरतीब नाम और कमजोर भाषा साफ दिखती है, जिससे यह सिर्फ खोखला नाम-ड्रॉपिंग लगता है।

ट्रंप, क्लिंटन और प्रिंस एंड्रयू तक पहुंचा मामला

हाल ही में जारी हुए एपस्टीन के नए ईमेल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू जैसे बड़े नामों का भी जिक्र है। डेमोक्रेट सांसदों का दावा है कि ट्रंप को एपस्टीन की गतिविधियों की जानकारी हो सकती थी। इसको लेकर व्हाइट हाउस पर आरोप भी लगाए गए हैं।

फिलहाल क्या है सच्चाई

इस पूरे मामले में फिलहाल सोशल मीडिया पर सवाल ज्यादा हैं और जवाब कम। स्विट्ज़रलैंड के अपार्टमेंट से लेकर एपस्टीन फाइल तक, कई बातें जांच और आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद ही साफ हो पाएंगी। अभी के लिए इतना तय है कि यह मुद्दा राजनीतिक और डिजिटल बहस का बड़ा केंद्र बन चुका है।

और पढ़ें: India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद शेयर, रुपया और सोना… तीनों में जबरदस्त उछाल

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds