Trending

Hapur News: हापुड़ में मायावती की भतीजी ने लगाया दहेज, घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न का आरोप, सात पर FIR दर्ज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 Apr 2025, 12:00 AM | Updated: 11 Apr 2025, 12:00 AM

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती की भतीजी ने अपने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई FIR में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और यौन शोषण जैसे संगीन अपराधों का ज़िक्र है। कोर्ट के आदेश पर हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें: Tahawwur Rana NIA Custody: 26/11 हमलों का आरोपी तहव्वुर राणा भारत लाया गया, NIA की 18 दिन की कस्टडी में शुरू हुई पूछताछ

यह पूरा मामला हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। मायावती की भतीजी की शादी 9 नवंबर 2023 को हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन पुष्पा देवी के बेटे विशाल सिंह से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उस पर दहेज में 50 लाख रुपये नकद, गाजियाबाद में एक फ्लैट और बहुजन समाज पार्टी का टिकट लाने का दबाव बनाया जा रहा था।

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप– Hapur News

पीड़िता के वकील राजीव शर्मा ने जानकारी दी कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसका पति विशाल सिंह बॉडी बिल्डिंग के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल करता था, जिससे वह वैवाहिक जीवन के लिए शारीरिक रूप से अक्षम हो गया। जब उसने यह मुद्दा उठाया तो उसे चुप करा दिया गया और किसी से कुछ न कहने की हिदायत दी गई।

Hapur News Mayawati Niece Domestic Violence case
source: Google

देवर से बच्चा पैदा करने का दबाव

मामले में सबसे चौंकाने वाला आरोप पीड़िता ने अपनी सास और ननद पर लगाया है। उसका दावा है कि जब पति से संतान की संभावना नहीं रही, तो ससुराल वालों ने कहा कि वह अपने देवर भूपेंद्र उर्फ मोनू से बच्चा पैदा कर ले। यह अमानवीय और अपमानजनक सुझाव ही नहीं रुका, बल्कि 17 फरवरी 2025 की रात उसके साथ एक भयावह घटना घटी। FIR में बताया गया है कि उस रात उसके ससुर और देवर ने उसके साथ यौन शोषण करने की कोशिश की और दहेज की मांग न पूरी होने पर बदनाम करने की धमकी भी दी गई।

न्याय के लिए लंबा संघर्ष

घटना के बाद पीड़िता अपने मायके चली गई और पुलिस से शिकायत की, लेकिन ससुराल पक्ष के राजनीतिक प्रभाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 21 मार्च को उसने हापुड़ के एसपी को रजिस्टर्ड पोस्ट से शिकायत भेजी, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। अंततः 24 मार्च को पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर 10 अप्रैल को FIR दर्ज की गई।

Hapur News Mayawati Niece Domestic Violence case
source: Google

SHO मुनिश प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दहेज निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें पुष्पा देवी, उनके पति श्रीपाल सिंह, बेटा विशाल सिंह और परिवार के चार अन्य सदस्य नामजद हैं।

BSP ने की कार्रवाई

इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद बहुजन समाज पार्टी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने पुष्पा देवी, उनके पति और बेटे को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। BSP के ज़िला अध्यक्ष एके करदम ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इस बात की पुष्टि की।

और पढ़ें: Pamban Bridge Incident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया, जानें इससे जुड़ा एक खौफनाक हादसा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds