एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेटी की पहली तस्वीर आई समाने, गोद में लेते ही आंसू रोक नहीं पाए रणबीर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Nov 2022, 12:00 AM | Updated: 09 Nov 2022, 12:00 AM

भारती सिंह के  फैन पेज पर की गई तस्वीर शेयर, बेटी के साथ नजर आई अलिया 

6 नवम्बर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसके बाद पिता बने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और माँ बनी आलिया भट्ट को  खूब सारी बधाई मिल रही है. वहीं इस बीच आलिया भट्ट की बेटी की पहली तस्वीर सामने आई है.

Also Read- इंस्टा पर स्पेशल पोस्ट लिखकर पलक मुच्छल और मिथुन शर्मा ने शेयर की शादी की तस्वीर, देखें

आलिया भट्ट की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने 

सोशल मीडिया पर अलिया भट्ट की बेटी की पहली तस्वीर वायरल हुई है. इस तस्वीर में आलि‍या हॉस्‍प‍िटल के बेड पर नजर आ रही हैं और उनके साथ  एक न्यू बोर्न बेबी भी हैं. वहीं इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि यह बच्ची कोई और नहीं, बल्कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ही नवजात बेबी है। 

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर ने जब पहली बार अपनी बेटी को गोद में ल‍िया तो वह अपने आंसू रोक ही नहीं पाए.

इसी के साथ जब दादी नीतू कपूर से पूछा गया कि ब‍िट‍िया क‍िसपर गई है, आलि‍या पर या रणबीर पर, तो उन्‍होंने कहा, ‘अभी बहुत छोटी है, अभी कैसे पता चलेगा.

फैनपेज पर शेयर की गयी तस्वीर 

सोशल मीडिया पर शेयर की गयी तस्वीर को लेकर जहाँ लोग ये कह रहे हैं कि ये आल‍िया-रणबीर की बेटी की पहली तस्‍वीर है तो कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि ये तस्वीर फोटोशॉप के जरिए बनायीं गयी है. बता दें, पहली तस्‍वीर के तौर पर वायरल हो रही ये तस्‍वीर कॉमेड‍ियन भारती स‍िंह के फैनपेज पर  शेयर की गयी है लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है कि ये तसव्वर सच्च में अलिया की बेटी की है या नहीं.

इस दिन हुई थी आल‍िया और रणबीर की शादी 

आपको बता दें, आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी की थी। जून में उन्होंने ऐलान किया था कि वे मां बनने वाली हैं और 6 नवम्बर यानी रविवार को मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। 

Also Read- सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली जैस्मिन ने इस तरह किया बड़े परदे का सफर तय.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds