वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत, 7 लाख की कमाई पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Feb 2023, 12:00 AM | Updated: 01 Feb 2023, 12:00 AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर छूट पर किया बड़ा ऐलान

1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट (Budget 2023) पेश कर दिया है. वहीं इस बजट 2023 में वित्त मंत्री की इस घोषणा ने मिडिल क्लास के लिए एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा टैक्स को लेकर है. 

Also Read- UNION BUDGET 2023: देश के बजट का हुआ ऐलान, जानिए बजट में किसको क्या मिला.

मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत

वित्त मंत्री द्वारा मिडिल क्लास (middle class) के लिए की गयी घोषणा के अनुसार 7 लाख तक की सालाना कमाई करने वालों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा, लेकिन ये सुविधा सिर्फ उनके लिए ही है जो नया टैक्स सिस्टम (New Tax Sysyem) चुनते हैं. 

नया टैक्स सिस्टम

  • 3-6 लाख कमाई पर 5 फीसदी टैक्स
  • 6-9 लाख कमाई पर 10 फीसदी टैक्स
  • 9-12 लाख पर 15 फीसदी टैक्स
  • 12-15 लाख पर  20 फीसदी टैक्स
  • 15 लाख से ज्यादा कमाई पर 30 फीसदी टैक्स
जानिए कितना देना होगा अब टैक्स 

वहीं इस घोषणा के अनुसार, वित्तमंत्री ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाते हुए 7 लाख कर दी है. 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। 9 लाख रुपए सालाना आय वालों को सिर्फ 45000 का टैक्स देना होगा. 15.5 लाख की सैलरी पाने वालों को 52,500 रुपए का फायदा होगा। वित्तमंत्री ने कहा कि 12 से 15 लाख की आय करने वालों को 20 प्रतिशत का टैक्स देना होगा. वहीं पुराने टैक्स सिस्टम के तहत अब भी टैक्स छूट की लिमिट 5 लाख रुपए पर ही बनी हुई है.

Also Read- Budget 2023: बजट के बाद क्या होगा बड़ा बदलाव ? किन सामानों की बढ़ेगी कीमत, किनका घटेगा दाम,.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds