जुए में हारा तो कलयुगी पिता ने बच्चे को ही बेच दिया, मां की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 26 Jan 2022, 12:00 AM

तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही बच्चे का सौदा कर लिया। ये सबकुछ शख्स ने अपने जुएं की लत की वजह से किया। उसने कर्ज चुकाने के लिए अपने बेटे को बेच दिया। 

मामला त्रिची जिले के उरईयूर खिजापंडामंगलम का है। यहां अब्दुल सलाम नाम का शख्स रहा करता था। इनके बचा बेटे हैं। कुछ महीनों पहले ही अब्दुल के घर एक और बेटे का जन्म हुआ। अब्दुल पेशे से एक मजदूर है। इसके साथ ही उसे जुए की लत भी थीं। वो अक्सर ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे लेकर जुआ खेला करता था।

उसने आरोकिराज नाम के एक व्यक्ति से पैसे उधार लिए गए। इन पैसों को वो समय पर चुका नहीं पा रहा था, जिसके बाद आरोकिरोज ने उसे कर्ज की जगह पर अपने बेटे को बेचने को कहा। पहले अब्दुल सलाम ने अपनी पत्नी से बात कर पांचवें बच्चे को बेचने को कहा। इसके बाद उसने अपने बच्चे को बेचा। इसके बदले उसे कुछ पैसे भी मिले। 

हालांकि बाद में अब्दुल और उसकी पत्नी के बीच बच्चे को लेकर लगातार लड़ाई हो रही थीं। बच्चे की मां बार बार अपने पति से उसे दोबारा लाने को कहती थीं। अब्दुल ने जब ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो मां ने थाने में जाकर शिकायत कर दी। 

पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया और अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोकिराज उसके भतीजे संदनकुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले आरोकिराज का एक अन्य रिश्तेदार पोन्नार और तीन अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds