चर्चित IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा लंबा समय काम न मिलने से उठाया बड़ा कदम | IAS Rinku Singh Resignation

Nandani | Nedrick News Uttar Pradesh Published: 03 Apr 2026, 10:21 AM | Updated: 03 Apr 2026, 10:21 AM

IAS Rinku Singh Resignation: उत्तर प्रदेश के जाने-माने IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने मंगलवार (31 मार्च) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राही ने अपने इस्तीफे में मुख्य वजह लंबा समय तक पोस्टिंग न मिलना और जनसेवा का अवसर न मिलना बताया है। उनके इस्तीफे की खबर के बाद परिवार और समाज में भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

और पढ़ें: राष्ट्रपति और PM ने पूरी की डिजिटल जनगणना, जानें घर बैठे स्व-गणना का सबसे आसान तरीका | Census 2027

भाभी नीलम सिंह राही का बयान| IAS Rinku Singh Resignation

रिंकू सिंह राही की भाभी नीलम सिंह राही ने कहा कि उनके अनुसार रिंकू ने जो भी कदम उठाया, सही किया है। उन्होंने कहा कि एक IAS अधिकारी को उसके पद के मुताबिक काम मिलना चाहिए, चाहे वह फील्ड में हो या किसी अन्य जगह। नीलम ने आगे कहा कि रिंकू इस पद के पूरी तरह लायक हैं। उन्होंने बताया कि रिंकू ने 7 गोलियां खाने के बाद भी परिवार की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य को निभाया और ऐसे व्यक्ति को काम मिलना ही चाहिए।

नीलम ने रिंकू की ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि रिंकू घर में अपनी परेशानियों और फैसलों को निजी रखते हैं और किसी को झंझट में नहीं डालना चाहते। उनके अनुसार, रिंकू समाज की सेवा करना चाहते हैं और उन्हें सही अवसर मिलना चाहिए।

पिता सौदान सिंह राही का रुख

रिंकू के पिता सौदान सिंह राही ने कहा कि उनका बेटा देशभक्त, ईमानदार और मेहनती अधिकारी है। उन्होंने याद दिलाया कि 2009 में समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए रिंकू ने मुजफ्फरनगर में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया। इस दौरान उन्हें 7 गोलियां लगी थीं, जिसमें उनकी एक आंख भी चली गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बाद में IAS की परीक्षा पास की।

सौदान सिंह राही ने कहा कि उनके बेटे ने हमेशा देशहित में ही निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि मेहनती और ईमानदार लोग हमेशा बैंक बैलेंस के मोहताज नहीं होते। उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू के इस्तीफे पर आयोग और राष्ट्रपति सही फैसला लेंगे।

रिंकू सिंह राही के आरोप

रिंकू सिंह राही, जो यूपी कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी हैं, ने अपने विस्तृत इस्तीफा पत्र में आरोप लगाया कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं मिला। उन्होंने लिखा कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। SDM रहते हुए कार्रवाई करने के बाद उन्हें साइडलाइन किया गया। राही ने कहा कि उन्हें वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं मिला।

राही ने अपने इस्तीफे को एक नैतिक निर्णय बताया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2009 में घोटाला उजागर करने के बाद उन्हें 7 गोलियां लगी थीं, लेकिन उनकी जान बच गई।

सरकारी पोस्टिंग और विवाद

शाहजहांपुर में वकीलों के एक प्रदर्शन के दौरान उनका उठक-बैठक वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सरकार ने उन्हें अटैच कर दिया, लेकिन तब से राही को कोई स्थायी पोस्टिंग नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक, रिंकू अकेले नहीं हैं, बल्कि कई अन्य अधिकारियों को भी साइडलाइन करके रखा गया है।

इस पूरी घटना ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना दिया है। रिंकू सिंह राही की ईमानदारी, साहस और देशभक्ति की छवि उनके समर्थकों और समाज में लगातार बनी हुई है। उनका इस्तीफा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि प्रशासनिक न्याय और अवसरों की कमी पर एक बड़ा संदेश भी माना जा रहा है।

और पढ़ें: अब खत्म होगा सिलेंडर का झंझट दिल्ली के हर घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस | Gas Pipeline Rules 2026

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds