Trending

छत्तीसगढ़ के CRPF कैंप में फूटा कोरोना बम, एक साथ संक्रमित पाए गए 38 जवान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 04 Jan 2022, 12:00 AM

देश में कोरोना महामारी का खतरा बढ़ता ही चला जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में थर्ड वेव का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है।  आम जनता के साथ साथ अभ CRPF के जवान भी बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में CRPF कैंप में कोरोना विस्फोट हुआ। यहां एक साथ 38 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

CMHO सुकमा के अनुसार चिंतागुफा के टेमेलवाड़ा में CRPF का कैंप है, जहां कुछ जवानों में कोरोना के लक्षण देखने को मिले थे। इसके बाद कैंप में मौजूद 75 जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें से 38 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

सभी जवानों की हालत स्थिर है, इसलिए उन्हें कैंप के बैरक में ही क्वारटाइन कर दिया गया। साथ में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनको जरूरी सहायता उपलब्ध करवा रही है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना केस बढ़कर 600 के पार पहुंच गए। बीते दिन छत्तीसगढ़ से 698 केस सामने आए। वहीं राज्य के एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में प्रशासन ने IIT भिलाई को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया था।

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना केस के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक हाईलेवल मीटिंग भी की थी। इस दौरान सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी जिलों में पूरी कोशिश की जाए। इसके अलावा हालात से निपटने के लिए अस्पतालों में बेड की भी व्यवस्था हो।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds